Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maiya Samman Yojana: क्या मंईयां सम्मान योजना को लेकर माफी मांगेंगे हेमंत सोरेन? इस महिला नेता ने लगाए कई आरोप

    Updated: Fri, 07 Feb 2025 07:59 AM (GMT+05:30)

    मंईयां सम्मान योजना को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में महिलाओं का विरोध तो जारी ही है वहीं सियासी आरोप-प्रत्यारोप भी जारी है। लोकता ...और पढ़ें

    मंईयां सम्मान योजना में बढ़ी हेमंत सोरेन की परेशानी (जागरण)
    मंईयां सम्मान योजना में बढ़ी हेमंत सोरेन की परेशानी (जागरण)

    HighLights

    1. मंईयां सम्मान योजना में नई परेशानी सामने आई है
    2. राज्य में अवैध कोयला तस्करी गंभीर आरोप लगाया

    संवाद सूत्र, बोकारो। Jharkhand News: गुरुवार को बोकारो परिसदन में प्रेस कांफ्रेंस कर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सरोज कुमारी ने मंईयां सम्मान योजना में राज्य सरकार पर विफलता का आरोप लगाया है। सरोज कुमार ने हेमंत सोरेन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है।

    हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना में वादा खिलाफी की: सरोज कुमारी

    उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार ने अपने बजट में 6200 करोड़ रुपये इस योजना के लिए निर्धारित किए थे, लेकिन अब तक जनवरी माह में महिलाओं को कोई सम्मान राशि नहीं दी गई। यह वादा खिलाफी का मामला है और राज्य सरकार की लापरवाही को दर्शाता है।

    कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। वहीं चंदनकियारी के पार्टी नेता अर्जुन रजवार ने प्रशासन पर राज्य में अवैध कोयला तस्करी गंभीर आरोप लगाया। कहा कि बोकारो में कोयला तस्करी का कारोबार खुलेआम चल रहा है।

    जहां देखिए खुलेआम कोयला, बालू, गिट्टी की चोरी

    सरोज कुमारी ने कहा कि जहां देखिए खुलेआम कोयला, बालू, गिट्टी की चोरी हो रही है। प्रशासन इस मुद्दे पर मौन है। इस मामले में बोकारो के पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा गया था, लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने प्रशासन को कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि अगर जल्द ही तस्करी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी और जनता के साथ मिलकर इसके खिलाफ आंदोलन करेगी।

    खबरें और भी

    झामुमो की सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी

    केंद्रीय प्रवक्ता विजय कुमार सिंह ने कहा कि अंचल कार्यालय हो या प्रखंड कार्यालय सभी जगह भ्रष्टाचार है। झामुमो की राज्य सरकार में पूरी तरह से भ्रष्टाचार चरम पर है। कहा कि नगर निकाय चुनाव में पार्टी उम्मीदवार देगी। मौके पर प्रदेश महामंत्री शमसुद्दीन अंसारी, जिला सचिव सोमनाथ शेखर, प्रखंड अध्यक्ष वीरू महतो, अरूण महतो, अशोक महतो, खुर्शीद अंसारी, तारा पद महतो, उत्तम महतो, कुलदीप माहथा आदि उपस्थित थे।

    सरकारी जमीन की सुरक्षा हमारी जिम्मेवारी: रांची उपायुक्त

    उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा हेहल अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें कार्यालय के सभी पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित पाए गए। मंजूनाथ भजंत्री द्वारा निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी से अपने क्षेत्र में सरकारी जमीन की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया।

    उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेवारी है, कार्यालय के पदाधिकारी/कर्मी सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री पर पैनी नजर रखें, सीएनटी लैंड का वायोलेशन न हो, कोई किसी की जमीन पर अवैध कब्जा न करें, यह सुनिश्चित करें। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अंचल अधिकारी को सरकारी कार्य के लिए जमीन चिन्हित करते हुए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।

    ये भी पढ़ें

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना को लेकर नया अपडेट, 3 लाख से अधिक महिलाएं हो जाएंगी खुश

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में आई नई परेशानी, अब क्या करेगी हेमंत सरकार? महिलाएं हुईं नाराज