यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विभाग को बताए बिना ट्रांसफार्मर ठीक करने गया मिस्त्री, अचानक कर दी बिजली की सप्लाई; बुरी तरह झुलसा कर्मी
Bokaro News बोकारो में बीते गुरुवार की रात तेज आंधी बारिश से कई जगह बिजली तार व खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। इधर बिजली मिस्त्री मुमताज विभाग को जानकारी द ...और पढ़ें

HighLights
- विभाग को जानकारी दिए बगैर गांव में लगे ट्रांसफर्मर में तार जोड़ने पहुंचा मुमताज
- विभाग के बिजली सप्लाई करते ही तेज आवाज के साथ जलने लगा ट्रांसफार्मर
- बांस की मदद से मुमताज को बिजली करंट की चपेट से कराया गया मुक्त
संवाद सहयोगी, नावाडीह (बेरमो)। Bokaro News : नावाडीह प्रखंड के चिरुडीह गांव में लगे बिजली ट्रांसफार्मर में तार जोड़ने गया चिरुडीह निवासी सह निजी बिजली मिस्त्री मुमताज अंसारी शुक्रवार की सुबह बिजली करंट से झुलस गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नावाडीह में भर्ती कराया गया।
बिजली विभाग को जानकारी दिए बगैर तार जोड़ने पहुंचा मिस्त्री
यहां डाॅक्टर विजेता ने जख्मी मुमताज का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चास रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, बीते गुरुवार की रात तेज आंधी बारिश से कई जगह बिजली तार व खंभा क्षतिग्रस्त हो गया था। बिजली विभाग शुक्रवार की सुबह ब्रेकडाउन लेकर बिजली को दुरुस्त कर रहा था। इसी बीच चिरुडीह निवासी सह निजी बिजली मिस्त्री मुमताज विभाग को जानकारी दिए बगैर गांव में लगे ट्रांसफर्मर में तार जोड़ने पहुंचा।
बुरी तरह से झुलसा मुमताज
इसी बीच विभाग की ओर से बिजली सप्लाई कर दी गई। इससे ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ जलने लगा। जिससे मुमताज बुरी तरह झुलस गया।
मौके पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों के प्रयास व बांस की मदद से उसे बिजली करंट की चपेट से मुक्त कराया गया। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुरुवार रात से ही मौसम में बदलाव के बाद कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है।
ये भी पढ़ें:
होटवार जेल में हेमंत सोरेन से मिले झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
मई के विदा लेते-लेते धनबाद पर मेहरबान हुई काल बैसाखी, तीन जून तक लगा रहेगा बादलों का आना-जाना