Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बोकारो की सबसे कम उम्र की लापता मुखिया रांची में मिलीं, पंचायत के लोगों ने ली राहत की सांस

    Updated: Sun, 05 Oct 2025 06:31 PM (GMT+05:30)

    बोकारो पुलिस ने रांची पुलिस की सहायता से गोमिया प्रखंड की लापता मुखिया सपना कुमारी को रांची से सकुशल बरामद किया। वह 2 अक्टूबर को अचानक लापता हो गई थीं ...और पढ़ें

    पलिहारी गुरुडीह की लापता मुखिया रांची से बरामद। (फाइल फोटो)
    पलिहारी गुरुडीह की लापता मुखिया रांची से बरामद। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. मुखिया सपना कुमारी रांची से बरामद |
    2. अचानक लापता होने से क्षेत्र में चर्चा |
    3. पुलिस कर रही है मामले की जांच |

    संवाद सूत्र, ललपनिया(बेरमो)। गोमिया प्रखंड के पलिहारी गुरुडीह की लापता मुखिया सपना कुमारी को बोकारो पुलिस ने रांची पुलिस के सहयोग से रांची से सकुशल बरामद किया लिया है।

    मुखिया के बरामदगी की पुष्टि बेरमो डीएसपी बीएन सिंह ने किया है। वहीं, पुलिस इस मामले में आगे ओर कुछ बताने से गुरेज कर रही। इधर मुखिया सपना के अचानक लापता होने से लेकर बरामदगी तक की घटना गोमिया क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

    बता दें कि दो अक्टूबर को मुखिया सपना कुमारी अपने पंचायत सचिवालय का कामकाज निपटा कर घर लौट आयीं थी। इसके बाद घरवालों को बिना कुछ बताये तुरंत घर से निकल गयीं। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो उसके पति आषीश कुमार व परिवार के अन्य सदस्यों ने काफी खोजबीन किया।

    जब कुछ अता-पता नहीं चला तो मुखिया सपना के पति ने गोमिया थाने लिखित शिकायत किया। पुलिस ने मामले पर गंभीरता दिखाई और और खोजबीन शुरू कर दिया। पुलिस को रांची में होने की सूचना पर रांची पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर उन्हें सकुशल बरामद कर गोमिया ले आयी।

    पुलिस मुखिया से पुछताछ कर रही है। बता दे कि मुखिया सपना 2022 में पहली बार पंचायत चुनाव लड़ीं और भारी मतों से विजयी रहीं। वह प्रखंड की सबसे कम उम्र की मुखिया बनीं। इतना ही नहीं मुखिया रील और टिकटॉक की वजह से हमेशा चर्चा में रही।

    खबरें और भी

    मुखिया सपना कुमारी की एक लगभग दो साल की एक बच्ची हैं। बच्ची और पति को छोडकर अचानक गायब हो जाना लोगों के लिए एक अबूझ पहेली बन गई हैं।