Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CISF जवानों-अधिकारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू, 10-12 घंटे की ड्यूटी के दौरान भी रहेगा आरामदायक

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 11:01 AM (GMT+05:30)

    CISF ने अपने जवानों और अधिकारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू किया है, जिससे उन्हें कार्यस्थल पर अधिक आराम मिल सके। ...और पढ़ें

    CISF में बदला ड्रेस कोड। (प्रतीकात्मक फोटो)

    CISF में बदला ड्रेस कोड। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. CISF ने जवानों-अधिकारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू किया।

    2. शर्ट बाहर रखने और बेल्ट की अनिवार्यता खत्म हुई।

    3. लंबी ड्यूटी में आराम के लिए जूते के नए विकल्प।

    जागरण संवाददाता, बोकारो। CISF New Dress Code: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में काम करने वाले अधिकारी व जवानों के लिए ड्रेस कोड का नया नियम जारी किया गया है। जिसके तहत अब वे कार्यस्थल पर यूनिफार्म के शर्ट को अपने पैंट से बाहर रख कर ड्यूटी कर सकेंगे।  जहां उन्हें वर्दी के पैंट के साथ बेल्ट लगाना अनिवार्य नही होगा।

    इसके अलावा ड्यूटी के दौरान वे अपनी सुविधा अनुसार ब्रिट कैप या मंकी कैप दोनों में से कोई भी टोपी पहन सकते है। योजना 27 जुलाई 2026 से बीएसएल बोकारो सहित सीआइएसएफ की तमाम इकाइयों में प्रभावी कर दी गई है। 

    नया नियम सीआइएसएफ में काम करने वाले महिला व पुरुष दोनों कर्मियों पर लागू होता है। अब तक ऐसे कोई भी जवान व अधिकारी अपने यूनिफार्म के शर्ट को पैंट के बाहर रख कर ड्यूटी करते हुए पाए जाते थे तो उन पर विभागीय कार्रवाई होती थी।

    ड्रेस कोड की नई योजना के शुरू होने से सीआइएसएफ के पुरुष के साथ खास कर महिला कर्मियों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी।

    हथियार के साथ ड्यूटी करने में होती थी परेशानी 

    वर्तमान समय में सीआइएसएफ में काम करने वाले सभी अधिकारी व जवान को ड्यूटी के समय अपने यूनिफार्म का शर्ट अपनी पैंट के अंदर रखने के साथ पैंट के ऊपर बेल्ट लगाना अनिवार्य है।

    खबरें और भी

    इससे उनके वर्दी की फिटिंग काफी कस जाती है और हथियार के साथ दस बारह घंटे की कड़ी ड्यूटी करनी काफी मुश्किल होती है। वहीं, वर्दी की फिटिंग टाईट होने की वजह से ड्यूटी के दौरान नाश्ता, भोजन आदि करने में भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

    इसके समाधान के लिए सीआइएसएफ मुख्यालय ने अपने सभी अधिकारी व जवानों को ड्यूटी के समय वर्दी के पहनावा में बदलाव करने का आदेश जारी कर दिया है। जिससे उनके वर्दी की फिटिंग लूज रहे और ड्यूटी के दौरान कोई परेशानी नही हो।

    नए ड्रेस कोड के नियम के साथ उनके जूते के लिए भी तीन नए विकल्प दिए गए है। जहां अब वे ड्यूटी के समय जंगल बूट, हाई एंकल टेक्टिकल बूट तथा डरबाई शू का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो की सिर्फ काले रंग का होना चाहिए।