विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Special Train: गर्मी की छुट्टी में घूमने का है प्लान, इन ट्रेनों में कराएं बुकिंग; नहीं रहेगा वेटिंग का झंझट!

Published: Sun, 28 Apr 2024 04:13 PM (IST)

अक्सर गर्मी की छुट्टी में लोग ट्रिप पर जाने का प्लान करते हैं लेकिन नियमित ट्रेनों में भीड़ की वजह ...और पढ़ें

Special Train: गर्मी की छुट्टी में घुमने का है प्लान, इन ट्रेनों में कराएं बुकिंग (फाइल फोटो)
Special Train: गर्मी की छुट्टी में घुमने का है प्लान, इन ट्रेनों में कराएं बुकिंग (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अधिकांश गाड़ियों को जून के अंतिम हफ्ते तक परिचालित किया जाएगा
  2. भारतीय रेलवे की ओर से एक दर्जन ऐसी समर स्पेशल ट्रेनें चलाया जा रहा

जागरण संवाददाता, बोकारो। दक्षिण पूर्व रेलवे प्रबंधन की ओर से गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए चलाई जा रही विशेष गाड़ियों में सीट खाली है। इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे प्रबंधन की ओर सूचना भी जारी किया गया है।

यदि आप भी गर्मी की छूट्टी को लेकर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त एक दर्जन ऐसी समर स्पेशल है, जिसमें आपको सीट मिल सकती है। अधिकांश गाड़ियों को जून के अंतिम सप्ताह तक परिचालित किया जाएगा।

इन ट्रेनों में कर सकते हैं बुकिंग 

इनमें 08624/08623 रांची-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को, 08183/08184 टाटानगर-पटना स्पेशल प्रत्येक शनिवार को टाटानगर एवं पटना से 02839/02840 शालीमार-पुरी स्पेशल शालीमार से प्रत्येक रविवार और पुरी से प्रत्येक सोमवार चलेगी।

07223/07224 सिकंदराबाद-संतरागाछी स्पेशल सिकंदराबाद से प्रत्येक शुक्रवार और संतरागाछी से प्रत्येक शनिवार, 07225/07226 सिकंदराबाद-शालीमार स्पेशल सिकंदराबाद से प्रत्येक सोमवार और शालीमार से प्रत्येक मंगलवार, 02863/02864 हावड़ा-यशवंतपुर स्पेशल हावड़ा से प्रत्येक गुरुवार को और यशवंतपुर से प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

06507/06508 एसएमवीटी बेंगलुरु-खड़गपुर-एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल एसएमवीटी बेंगलुरु से प्रत्येक शुक्रवार और खड़गपुर से प्रत्येक सोमवार, 06081/06082 कोचुवेली-शालीमार स्पेशल, कोचुवेली से प्रत्येक शुक्रवार और शालीमार से प्रत्येक सोमवार और 02847/02848 संतरागाछी-दीघा स्पेशल प्रत्येक शनिवार को संतरागाछी और दीघा से चलाई जाएगी।

02897/02898 संतरागाछी-दीघा-संतरागाछी स्पेशल संतरागाछी और दीघा से हर रविवार, 03465/03466 मालदा टाउन-दीघा स्पेशल मालदा टाउन से हर शनिवार और दीघा से हर रविवार, 06585/06586 एसएमवीटी बेंगलुरु-हावड़ा-एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल एसएमवीटी बेंगलुरु से प्रत्येक शुक्रवार और हावड़ा से प्रत्येक शनिवार चलेगी।

वहीं, 07221/07222 सिकंदराबाद-संतरागाछी स्पेशल सिकंदराबाद से प्रत्येक मंगलवार और संतरागाछी से प्रत्येक बुधवार, 08014/08013 रांची-भागलपुर स्पेशल रांची से प्रत्येक गुरुवार को और भागलपुर से प्रत्येक शुक्रवार को जाएगी।

इसके अलावा 08103/08104 टाटानगर-वाराणसी स्पेशल टाटानगर से प्रत्येक गुरुवार को और वाराणसी से प्रत्येक शुक्रवार को, 08483/08484 पुरी-शालीमार स्पेशल पुरी से प्रत्येक रविवार और शालीमार से प्रत्येक सोमवार चलेगी।

08845/08846 संतरागाछी-एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल संतरागाछी से प्रत्येक शुक्रवार और एसएमवीटी बेंगलुरु से प्रत्येक रविवार, 08559/08560 विशाखापत्तनम-हटिया-विशाखापत्तनम स्पेशल विशाखापत्तनम से प्रत्येक रविवार और हटिया से प्रत्येक सोमवार चलेगी।

06063/06064 कोयंबटूर-धनबाद-कोयंबटूर स्पेशल कोयंबटूर से प्रत्येक शुक्रवार और धनबाद से प्रत्येक सोमवार को तथा 06059/06060 कोयंबटूर-बरौनी-कोयंबटूर स्पेशल कोयंबटूर से प्रत्येक मंगलवार को और बरौनी से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।

ये भी पढ़ें- 

General Train Ticket Online : जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट के लिए रेलवे ने बदला नियम, अब UTS ऐप से ऐसे होगी बुकिंग

Bhagalpur Haridwar Train: खुशखबरी! अब भागलपुर से हरिद्वार के लिए डायरेक्ट ट्रेन, पढ़ें रूट, टाइमिंग और सबकुछ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।