Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन की गिरफ्तार के खिलाफ बिगुल फुंकने की तैयारी, 27 फरवरी को हजारों लोग पहुंचेंगे रांची

    Updated: Mon, 26 Feb 2024 05:53 PM (GMT+05:30)

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ झामुमो कार्यकर्ता मंगलवार को राजधानी रांची में प्रदर्शन करेंगे। बोकारो से दस हजार की संख ...और पढ़ें

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन की गिरफ्तार के खिलाफ बिगुल फुंकने की तैयारी, 27 फरवरी को हजारों लोग पहुंचेंगे रांची
    Hemant Soren: हेमंत सोरेन की गिरफ्तार के खिलाफ बिगुल फुंकने की तैयारी, 27 फरवरी को हजारों लोग पहुंचेंगे रांची

    HighLights

    1. ग्रामीण स्तर पर जोरों-शोरों से चल रही तैयारी- महानगर अध्यक्ष
    2. पुराने विधानसभा परिसर में विशाल रैली होगी- हीरालाल मांझी

    जागरण संवाददाता, बोकारो। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गलत आरोप में गिरफ्तारी एवं उन्हें जेल में रखने के विरोध में झामुमो बोकारो जिले के कार्यकर्ता मंगलवार 27 फरवरी को रांची में प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने दी है।

    उन्होंने बताया कि पुराने विधानसभा भवन परिसर में विशाल रैली सह संकल्प सभा में हिस्सा लेंगे। कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा साजिश के तहत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बेवजह जेल में रखे हुए है।

    ग्रामीण स्तर पर जोरों-शोरों से चल रही तैयारी

    महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि संपूर्ण जिले के कार्यकर्ता व झामुमो के समर्थक कम से कम दस हजार लोग रांची जाएंगे। इसके लिए गांव-गांव के स्तर से तैयारी की जा रही है।

    कार्यक्रम की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की बैठक भी हुई, जिसमें जिला सचिव जय नारायण महतो, अशोक मुर्मू, फिरदौस अंसारी, कन्हैया सिंह, मो. हसन, मो. कलाम सहित अन्य शामिल रहे।

    ये भी पढ़ें-

    Train News: झारखंड में ये रेलवे स्टेशन होंगे गुलजार, जल्द पटरी पर दौड़ेंगी ट्रेनें; यहां जाना हो जाएगा आसान

    झारखंड में अब अपराधियों की खैर नहीं! प्रशासन करने जा रहा ये बड़ा काम, खंगाली जा रही कुंडली