बीएसएल के सेवानिवृत्त अधिकारियों को मिला पीआरपी, रक्षा बंधन पर दोगुनी हुईं खुशियां,
SAIL: बोकारो इस्पात संयंत्र के सेवानिवृत्त अधिकारियों को गुरुवार को परफॉर्मेंस रिलेटेड पे (PRP) मिला, जिससे रक्षा बंधन की खुशी दोगुनी हुई और बोकारो का बाजार गुलजार हो गया।

बोकारो स्टील प्लांट। (फाइल फोटो)
HighLights
बीएसएल के सेवानिवृत्त अधिकारियों को परफॉर्मेंस रिलेटेड पे मिला।
रक्षा बंधन पर खुशी दोगुनी, बोकारो बाजार गुलजार हुआ।
लगभग 250 अधिकारियों को 15 हजार से 3 लाख मिले।
जागरण संवाददाता, बोकारो। Bokaro Steel Plant के सेवानिवृत अधिकारियों के बैंक खाते में गुरुवार को परफारमेंस रिलेटेड पे यानी की पीआरपी की राशि भेज दी गई। इससे रक्षा बंधन पर उनके त्योहार की खुशी और दोगुनी हो गई।
पीआरपी मद में पूर्व अधिकारियों को करोड़ो रुपये मिलने के बाद बोकारो का बाजार भी गुलजार हो गया है। पीआरपी की यह राशि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पूर्व अधिकारियों को अदा की गई है। जो की इस अवधि में बोकारो इस्पात संयंत्र में सेवा देने के बाद रिटायर हो चुके है।
इनमें बीएसएल के अलावा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कंपनी के पूर्व चिकित्सक तथा झारखंड ग्रुप आफ माइंस के रिटायर अधिकारी भी है। सेल प्रबंधन की ओर से बीएसएल के पूर्व निदेशक प्रभारी बीके तिवारी, पूर्व अधिशासी निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन राजन प्रसाद तथा पूर्व अधिशासी निदेशक वित्त एवं लेखा को भी पीआरपी का भुगतान किया गया है।
अधिकारियों को उनके ग्रेड के अनुसार पीआरपी के रकम का भुगतान किया गया है। जहां उन्हें न्यूनतम 15 हजार रुपये से लेकर अधिकतम तीन लाख रुपये की राशि दी गई है। इससे बीएसएल के लगभग 250 सेवानिवृत अधिकारी लाभान्वित हुए है।
