SAIL के संयत्रों में CISF कर्मियों की कटौती पर दिल्ली मुख्यालय का बड़ा फैसला, बोकारो-दुर्गापुर प्लांट में क्या बदल जाएगा?
दिल्ली मुख्यालय ने सेल इकाइयों में सीआईएसएफ कर्मियों की संख्या में कटौती पर विचार के लिए एक सर्वेक्षण बोर्ड का ...और पढ़ें

दिल्ली मुख्यालय ने सभी सेक्टर के आइजी से मांगा 31 अक्टूबर तक प्रस्ताव।
HighLights
दिल्ली मुख्यालय ने सीआईएसएफ कटौती पर सर्वेक्षण बोर्ड बनाया।
सेल इकाइयों में 35-40% बल संख्या कम करने का प्रस्ताव।
बोकारो सहित SAIL के विभिन्न संयंत्रों में कटौती का विवरण।
जागरण संवाददाता, बोकारो। स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड सेल की इकाई में सीआईएसएफ की संख्या में कटौती को लेकर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल दिल्ली मुख्यालय ने सर्वेक्षण बोर्ड का गठन करते हुए सभी सेक्टर के महानिरीक्षक से एक प्रस्ताव मांगा है।
दिल्ली मुख्यालय की ओर से कहा गया है की सेल के सीएमडी एवं निदेशक कार्मिक के साथ 15 जुलाई 2026 को हुई उच्च स्तरीय वार्ता में सेल प्रबंधन इस्पात मंत्रालय के निर्देश का हवाला देते हुए अपने सभी प्रमुख इकाई में सीआईएसएफ की वर्तमान मौजूदा बल संख्या में 35 से 40 प्रतिशत कटौती की बात कही है।
जबकि सेल के सभी इकाई में तैनात मौजूदा सीआईएसएफ की बल संख्या प्रभावी कटौती से लगभग 15 से 18 प्रतिशत ही कम की जा सकती है। इसका कारण यह है की सेल के विभिन्न इकाई मेंं ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ की संख्या पूर्व से ही स्वीकृत बल संख्या से 14.83 प्रतिशत से 26.57 प्रतिशत तक कम है।
सेल के बोकारो, भिलाई, राउरकेला, दुर्गापुर, बर्नपुर तथा सेलम इस्पात संयंत्र की इकाई में सुरक्षा एवं अग्निशमन सुरक्षा आवश्यकताओं से समझौता किये बिना इस इकाईयों में तैनात सीआईएसएफ की बल संख्या को तुरंत कम करने के उद्देश्य पर संतुलन बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रबंधन से पुन: विचार कर राय शुमारी की जाए।
जहां सेल प्रबंधन के परामर्श तथा संयंत्र के सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए इसकी रिपोर्ट 31 अक्टूबर 2026 तक दिल्ली मुख्यालय को तलब करने के लिए कहा गया है।
किस इकाई में कितनी संख्या की कटौती का है प्रस्ताव
सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र में सीआइएसएफ की वर्तमान बल सदस्यों की संख्या 1434 में 488 को कम करने का प्रस्ताव दिया गया है। इसी प्रकार दुर्गापुर में मौजूदा बल संख्या 1637 में 633, बर्नपुर में वर्तमान संख्या 783 में 194, राउरकेला में वर्तमान संख्या 1194 में 306, भिलाई में मौजूदा संख्या 1476 में 463 करने का प्रस्ताव है।
इसी तरह सेलम इस्पात संयंत्र में वर्तमान जवानों की संख्या 190 में 36 बल सदस्यों को कम करने का प्रस्ताव लागत नियंत्रण के लिए दिया गया है। खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।