विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SAIL में अब अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति, अविनाश झा होंगे बीएसएल के नए महाप्रबंधक कार्मिक

Published: Thu, 20 Aug 2026 01:15 PM (IST)

सेल अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी, जिसके तहत बोकारो इस्पात संयंत्र के एक महाप्रबंधक को बर्खास्त किया गया है। ...और पढ़ें

बीएसएल झारखंड ग्रुप आफ माइंस के जीएम सेवा से हुए बर्खास्त।

बीएसएल झारखंड ग्रुप आफ माइंस के जीएम सेवा से हुए बर्खास्त।

HighLights

  1. सेल अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की प्रक्रिया शुरू।

  2. बोकारो इस्पात संयंत्र के एक जीएम सेवा से बर्खास्त।

  3. अविनाश झा बने बीएसएल के नए महाप्रबंधक कार्मिक।

जागरण संवाददाता, बोकारो। स्टील अथारिटीऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में काम करनेवाले अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृति दी जाएगी। इस बाबत विभागीय प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

योजना के तहत 50 वर्ष से अधिक आयु या 30 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके सेल अधिकारियों के सत्यनिष्ठा, कार्यकुशलता, आचरण की समीक्षा कर कंपनी में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार के मूल नियम एफआर 56-जे तथा सीसीएस नियमों के तहत उन्हें अनिवार्य सेवानिवृति दी जाएगी। 

इसकी शुरूआत कर दी गई है। बोकारो इस्पात संयंत्र के अधीन संचालित झारखंड ग्रुप आफ माइंस के महाप्रबंधक सिविल को सेल प्रबंधन ने अनिवार्य सेवानिवृति देते हुए कंपनी की सेवा से बर्खास्त कर दिया है। सेल मुख्यालय अपने अधिकारियों पर यह कार्रवाई विभिन्न इकाईयों में बनाई गई आंतरिक स्थायी समिति के रिपोर्ट के आधार पर कर रही है।

जहां कंपनी के आचरण, अनुशासन और अपील नियमों में निहित व्यवस्था के तहत प्रशासनिक दक्षता के लिए समय से पहले अफसरों को अनिवार्य सेवानिवृति देने का निर्णय लिया गया है। झारखंड ग्रुप आफ माइंस के बाद सेल के अन्य इकाईयों में भी कुछ अफसरों को अनिवार्य सेवानिवृति दिया जाएगा, इसकी सूची लगभग तैयार कर ली गई है।

विगत वर्ष 11 अफसरों को दिया गया था अनिवार्य सेवानिवृति

महारत्न कंपनी सेल में विगत वर्ष 2025 में 11 अफसरों को अनिवार्य सेवानिवृति देते हुए कंपनी की सेवा से बर्खास्त किया गया था। जिसके विरोध में कंपनी से हटाए गए कुछ अधिकारी देश के अलग अलग न्यायालय में अपनी गुहार लेकर चले गए।

इस मामले में अब तक कोर्ट का कोई अंतिम निर्णय नही आया है। इस बीच पुन: साल 2026 में सेल अधिकारियों को दोबारा अनिवार्य सेवानिवृति देने के फैसले से अधिकारी वर्ग में हड़कंप मच गया है।

सेल प्रबंधन चालू वित्त वर्ष 2026-27 में एक नई मूल्यांकन नीति लागू कर रही है। इसके तहत खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों की पहचान कर उन्हें सेवामुक्त करने या मैनपावर को युक्तिसंगत बनाने की प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा।

मतलब साफ है की चालू वित्त वर्ष से अनिवार्य सेवानिवृति के लिए प्रबंधन की रडार पर अधिकारियों के साथ अब सेल कर्मचारी भी नियम की जद में आ जाएंगे।

अविनाश झा होंगे बीएसएल के महाप्रबंधक कार्मिक

सेल रांची की इकाई सेंटर फॉर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में कार्यरत महाप्रबंधक कार्मिक अविनाश झा का तबादला बोकारो इस्पात संयंत्र में जीएम पर्सनल के पद पर किया गया है। इस बाबत सेल मुख्यालय की ओर से आदेश जारी कर दी गई है।

अनिवाश झा सेट रांची इकाई से पूर्व बोकारो इस्पात संयंत्र में उप महाप्रबंधक कार्मिक के पद पर कार्यरत थे। इसके बाद इनका तबादला रांची कर दिया गया था। कार्मिक विभाग में उनकी गिनती एक कुशल एवं योग्य अधिकारी के रूप में होती है।

इसलिए सेल प्रबंधन उन पर अपना भरोसा जताते हुए दोबारा बीएसएल में कार्मिक विभाग की कमान सौंपने का निर्णय ली है। बता दे की बीएसएल के महाप्रबंधक कार्मिक एच शेखर को सीजीएम के पद पर पदोन्नति देने के बाद यहां जीएम पर्सनल का एक पद रिक्त हो गया है।

जबकि बीएसएल की महाप्रबंधक कार्मिक गैर संकार्य सेवाएं नीना सिंह का सेवानिवृति भी इसी साल अक्टूबर माह में है। ऐसे में यहां एक कुशल अधिकारी की नियुक्ति आवश्यक हो गई थी।