विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SAIL के दो वरिष्ठ अधिकारियों का एसआइएसडी में तबादला, तीन साल के लिए मिली नियुक्ति

Published: Sun, 25 Oct 2026 01:37 PM (IST)

SAIL प्रबंधन ने बोकारो इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक विकास गुप्ता और इस्को बर्नपुर के मुख्य महाप्रबंधक अजय शर्मा का तबादला स्टील इंडस्ट्री सेफ्टी डायरेक्टोरेट (SISD) में कर दिया है।

बोकारो स्टील प्लांट। (फाइल फोटो)

बोकारो स्टील प्लांट। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, बोकारो। सेल प्रबंधन ने बोकारो इस्पात संयंत्र के सेफ्टी विभाग में कार्यरत महाप्रबंधक विकास गुप्ता तथा इस्को बर्नपुर इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक अजय शर्मा का तबादला स्टील इंडस्ट्री सेफ्टी डायरेक्टोरेट में कर दी है। इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है।

इस्पात मंत्रालय के अधीन संचालित एसआइएसडी में इनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। हालांकि इस दौरान उक्त दोनों अधिकारियों का वेतन और अन्य सेवा संबंधी लाभ उनकी मौजूदा कंपनी इकाई के माध्यम से जारी रहेगा।

स्टील इंडस्ट्री सेफ्टी डायरेक्टोरेट में सेवा देते हुए वे अपने मौजूदा इकाई के कर्मी बने रहेंगे तथा उनके वेतनमान के अनुसार वेतन, भत्ता एवं अन्य सुविधा का लाभ यथावत बरकरार रहेगा।

बता दें इस्को बर्नपुर इस्पात संयंत्र के सीजीएम पावर अजय शर्मा बोकारो इस्पात संयंत्र में अपनी सेवा दे चुके है, बीएसएल से ही उनका तबादला बर्नपुर इस्पात संयंत्र में किया गया था।

यह भी पढ़ें- CISF कर्मियों की दिवाली होगी रोशन, हर जवान को मिलेंगे ₹7000

यह भी पढ़ें- SAIL Board के एजेंडे में बीएसएल की नाकेबंदी, रोजाना 30 करोड़ के नुकसान का आकलन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।