सेल में बड़े प्रशासनिक बदलाव: बोकारो सहित कई प्लांट्स में सीजीएम का तबादला
SAIL Reshuffle: 40 से अधिक मुख्य महाप्रबंधकों का व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है, जिसमें बोकारो स्टील प्लांट सहित विभिन्न इकाइयों के अधिकारियों को नई ...और पढ़ें

SAIL के 40 से अधिक अधिकारियों का तबादला। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
सेल मुख्यालय ने 40 से अधिक सीजीएम का तबादला किया।
बोकारो स्टील प्लांट में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली।
दुर्गापुर, भिलाई, राउरकेला के अधिकारी भी स्थानांतरित हुए।
जागरण संवाददाता, बोकारो। SAIL Reshuffle: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) मुख्यालय, नई दिल्ली ने संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) स्तर के 40 से अधिक अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है।
इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल में बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) सहित भिलाई, दुर्गापुर, राउरकेला, बर्नपुर, चासनाला, किरिबुरू तथा सेल मुख्यालय, नई दिल्ली और कोलकाता के वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सीएमओ कोलकाता के सीजीएम (मार्केटिंग) पंकज त्रिपाठी को सीजीएम (एमएम एंड मार्केटिंग) बोकारो स्टील के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं एन.पी. श्रीवास्तव को सीजीएम (ट्रैफिक एंड रॉ मैटेरियल) बनाया गया है।
बीएसएल के सीजीएम (सर्विसेज) अरविंद कुमार को सीजीएम प्रभारी (सर्विसेज), सीजीएम (क्वालिटी) मनोहर लाल को सीजीएम प्रभारी (क्वालिटी), सीजीएम (पावर) डी.के. भंजा को सीजीएम (सर्विसेज), सीजीएम (आई एंड ए, ईएल एंड टीसी) शरत चंद्र पात्रा को सीजीएम (डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एंड इंस्ट्रूमेंटेशन), सीजीएम (सीआरएम-1 एवं 2) अरुण कुमार को सीजीएम (क्वालिटी) तथा सीजीएम (एचएसएम) प्रदीप कुमार वर्मा को सीजीएम प्रभारी (एचएसएम) का दायित्व सौंपा गया है।
वहीं बीएसएल के सीजीएम (मैकेनिकल) प्रकाश कुमार का स्थानांतरण सीजीओएम, राजहरा में सीजीएम (मैकेनिकल) के पद पर किया गया है। सीजीएम (एमएम एंड मार्केटिंग) राकेश सिंह को मुख्य विपणन कार्यालय, कोलकाता में सीजीएम (सेल्स-एलपी) तथा सीजीएम (ईसीएस) राजीव श्रीवास्तव को भिलाई स्टील प्लांट में सीजीएम (एसएमएस-2) बनाया गया है।
अन्य प्रमुख तबादलों में दुर्गापुर स्टील प्लांट के सीजीएम (एचआर-एल एंड डी) एस.के. गुप्ता को सेल मुख्यालय, नई दिल्ली में सीजीएम (एचआर) बनाया गया है। प्रदीप भार्थन को दुर्गापुर में सीजीएम (एचआर-एल एंड डी) की जिम्मेदारी दी गई है। ए. विट्टला राव का स्थानांतरण आईएसपी, बर्नपुर में सीजीएम (रिफ्रैक्टरी) के पद पर किया गया है। राकेश प्रसाद को दुर्गापुर स्टील प्लांट में सीजीएम (बीई) बनाया गया है।
इसके अलावा उत्कल आचार्य को दुर्गापुर स्टील प्लांट में सीजीएम (प्रोजेक्ट्स), आर.बी. गहरवार को भिलाई में सीजीएम (ओएचपी), एस.के. घोषाल को राउरकेला स्टील प्लांट में सीजीएम (मैकेनिकल), प्रसेनजीत दास को राउरकेला में सीजीएम (एसएमएस-1), रवि शंकर को भिलाई में सीजीएम (एमएस), सजीव वर्गीज को भिलाई में सीजीएम (प्रोजेक्ट्स) तथा अन्य कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।