BSL कर्मियों के बच्चों के लिए खुशखबरी, SAIL देगा छात्रवृत्ति; 2026-27 सत्र के लिए 16 छात्रों का होगा चयन
बोकारो इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने स्थायी कर्मियों के आश्रित बच्चों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु छात्रवृत्ति की घोषणा की ...और पढ़ें

BSL कर्मियों के बच्चों के लिए SAIL की छात्रवृत्ति योजना। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
स्थायी कर्मियों के आश्रित बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुल 16 छात्रवृत्तियां।
मासिक 150 से 250 रुपये तक की वित्तीय सहायता।
जागरण संवाददाता, बोकारो। SAIL प्रबंधन बोकारो इस्पात संयंत्र में काम करने वाले स्थायी अधिकारी व कर्मचारियों के आश्रित बच्चों को छात्रवृति प्रदान करेगी। यह छात्रवृति शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए देय होगी। छात्रवृति की कुल संख्या 16 होगी, जिसमें 20 प्रतिशत अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित होगा।
बीएसएल कर्मी के ऐसे बच्चे जो की सेकेण्ड्री, सीनियर सेकेण्ड्री, की परीक्षा प्रथम श्रेणी में 60 प्रतिशत अंक के साथ पास किये हो, इनमें अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए प्राप्तांक की संख्या 50 प्रतिशत निर्धारित है। उन्हें शैक्षणिक सत्र 2026-27 में मान्यता प्राप्त महाविद्यालय, विश्व विद्यालय तथा तकनीकी संस्था में पठन पाठन के लिए प्रबंधन की ओर से छात्रवृति दी जाएगी।
इनमें तकनीकी व व्यवसायिक डिग्री पाठ्यक्रम के लिए प्रतिमाह 250 रुपये, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए 200 रुपये तथा तकनीकी डिप्लोमा, सामान्य डिग्री एवं इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए 150 रुपये प्रतिमाह छात्रवृति के तौर पर दिया जाएगा।
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को अपने विहित प्रपत्र में आवेदन के साथ अपने बच्चों के सभी दस्तावेज बीएसएल के मानव संसाधन शिक्षा विभाग में 15 अक्टूबर 2026 तक या इससे पहले जमा करना होगा। जहां छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक योग्यता का मूल्यांकन कर उन्हें छात्रवृति देने के लिए चयनित किया जाएगा।
