Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड का खाली हो रहा खजाना, वजह बताकर सूरज मंडल ने सरकार पर साधा निशाना

    By Amamul Hoda Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Mon, 06 Apr 2026 09:02 PM (GMT+05:30)

    Jharkhand Treasury Emptyः सूरज मंडल ने झारखंड में खनिज संपदा की अवैध लूट पर हेमंत सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कोयला, लोहा और पत्थर की चोरी से राज्य ...और पढ़ें

    प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सांसद सूरज मंडल (नीली टी-शर्ट में)।

    प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सांसद सूरज मंडल (नीली टी-शर्ट में)।

    HighLights

    1. झारखंड में खनिज संपदा की अवैध लूट जारी, सरकार विफल।

    2. खजाना खाली, विकास कार्य ठप, राज्य आर्थिक रूप से कमजोर।

    3. सूरज मंडल ने रोजगार, आरक्षण पर चिंता जताई, जनता को जगाया।

    संस, जागरण, फुसरो (बोकारो)। झारखंड में खनिज संपदा की खुलेआम लूट हो रही है और सरकार इस पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। राज्य से कोयला, लोहा, पत्थर समेत अन्य बहुमूल्य खनिजों की अवैध रूप से बाहर बिक्री की जा रही है। सरकार की देखरेख में ही ये अवैध कार्य संचालित हो रहे हैं। उक्त बातें सोमवार को गोड्डा के पूर्व सांसद एवं झारखंड मजदूर मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सूरज मंडल ने करगली गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।

    उन्होंने कहा कि खनिज संपदा की लूट के कारण राज्य का खजाना लगातार खाली होता जा रहा है। राज्य की राजस्व राशि मंइयां सम्मान योजना में खर्च हो रही है, जबकि विकास कार्य ठप पड़े हैं और कर्मियों को समय पर वेतन तक नहीं मिल पा रहा है। इससे राज्य आर्थिक रूप से लगातार कमजोर होता जा रहा है।

    उन्होंने आगे कहा कि हेमंत सरकार के पास धन शक्ति, शासन शक्ति और जनशक्ति-तीनों मौजूद हैं, लेकिन यदि जनता जागरूक होगी तभी इस लूट पर रोक लगाई जा सकेगी। सूरज मंडल ने कहा कि 26 वर्ष पुराने झारखंड में रोजगार का घोर अभाव है, जिसके कारण राज्य के युवा वर्ग को रोजगार की तलाश में अन्य प्रदेशों की ओर पलायन करना पड़ रहा है।

    आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बिहार के समय पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलता था, जिसे झारखंड बनने के बाद घटाकर 14 प्रतिशत कर दिया गया। इस मुद्दे को लेकर पहले भी आंदोलन हुआ है और आगे भी जारी रहेगा। मौके पर एचएमकेयू के प्रदेश महासचिव इंद्रदेव महतो, विजय साव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    खबरें और भी