Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड: बोकारो में ट्रिपल मर्डर, सनकी पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से पति-पत्नी और बहू को काट डाला

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 10:45 AM (IST)

    बोकारो के नावाडीह थाना क्षेत्र के कुकुरलीलवा गांव में एक सनकी पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से एक ही परिवार के तीन सदस्यों (दंपती और बहू) की हत्या कर दी। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. बोकारो के कुकुरलीलवा गांव में ट्रिपल मर्डर की घटना।

    2. सनकी पड़ोसी राजू सिंह ने कुल्हाड़ी से की हत्याएं।

    3. दंपती और उनकी बहू को बेरहमी से मौत के घाट उतारा।

    जागरण संवाददाता, नावाडीह(बेरमो)। बोकारो जिला क़े नावाडीह थाना से करीब ढाई किलोमीटर दूर कुकुरलीलवा गांव में एक ही परिवार क़े तीन लोगों की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई है। घटना सुबह करीब 8 बजे की है। 

    हत्या का आरोपित घर के बगल का पड़ोसी राजू सिंह नामक सनकी निवासी है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मृतको में दंपती क़े साथ उनकी बहू भी है। 

    सबके सामने तीन लोगों की हत्या

    लोगों के सामने ही आरोपित ने कुल्हाड़ी से तीनों क़े गर्दन और सिर पर प्रहार किया है। सबसे पहले वृद्ध महिला को मारा, उसे बचाने आए उसके पति को भी मौत के घाट उतार दिया। फिर बचाने आई बहू पर भी कुल्हाड़ी से बुरी तरह प्रहार कर दिया। शव अब तक सड़क पर ही पड़ा है और मौके पर प्रशासन के साथ सैकड़ों लोगों की भीड़ है। 

    पुलिस के सामने ही कर दी बहू की हत्या

    बताया जा रहा है कि पुलिस क़े सामने ही दंपती की बहू पर हमला किया गया है। जब हमला किया गया तब महिला धान का बिचड़ा लेकर खेत जा रही थी। घर क़े बाहर ही सड़क पर ही आरोपित ने कुल्हाड़ी से हमला किया है। 

    बताया जाता है कि हमलावर सनकी है और अपने घरवालों को भी पीटकर घर से भागा चुका है। बीते सप्ताह ही उसने अपनी पत्नी को भी पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया था जो अभी अस्पताल में है। मृतकों में जानकी महतो, उनकी पत्नी और उनकी बहू है।