विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bokaro News: जंगली हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, 2 महिलाओं पर बोला हमला; एक ने गंवाई जान

Published: Sat, 25 Jan 2025 11:51 PM (IST)

झारखंड के नवाडीह में एक जंगली हाथी ने दो महिलाओं को गंभीर रूप से घायल कर दिया और एक बकरी ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. देर शाम इलाज के दौरान बीजीएच में एक महिला की मौत

संवाद सहयोगी, नावाडीह (बेरमो)। बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट में शनिवार की सुबह एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। यहां हाथी ने दो महिलाओं को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

देर शाम इलाज के दौरान बीजीएच में एक महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर वन विभाग के अधिकारी पलामू पहुंचे और हाथी पर नजर रखे हुए थे।

हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पेटरवार से हाथी भगाओ दल को बुलाया गया था। रात में हाथी असनापानी की ओर निकल गया।

सुबह लगभग नौ बजे आया था हाथी

  • जानकारी के अनुसार पलामू के दर्जी मुहल्ला में शनिवार सुबह लगभग नौ बजे एक विशाल जंगली हाथी प्रवेश कर गया।
  • यहां हाथी ने सौकत अंसारी की चारदिवारी को तोड़ते हुए बगल के कुआं में काम कर रही महिला कमरजहां खातून पर हमला कर दिया।
  • उसका एक हाथ व एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। किसी तरह उसने जान बचाई। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल करगली में भर्ती कराया गया।
  • वहां उसकी गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यहां हाथी ने एक बकरा को भी मार डाला।
  • वहां से भगाने के बाद हाथी पलामू के बड़कीकुड़ी होते हुए छोटकीकुड़ी पहुंचा। जहां जंगल में लकड़ी चुनने गई सुरजी देवी को हाथी ने उठाकर पटक दिया।

खाट पर लादकर इलाज के लिए ले गए अस्पताल

सूचना पर ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे और खाट पर लादकर इलाज के लिए बीजीएच ले गए। वहां इलाज के दौरान शनिवार देर शाम उसकी मौत हो गई।

नावाडीह वन विभाग के दुर्योधन महतो, मुकेश कुमार ने बताया कि हाथी पर विभाग नजर बनाए हुए है। उन्होंने ग्रामीणों को हाथी से दूर रहने व छेड़छाड़ नहीं करने की नसीहत दी है। उधर हाथी के गांव में घुसने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

यहां भी हाथी ने मचाया उत्पात 

दूसरी तरफ, झारखंड के प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल पारसनाथ पर्वत पर जंगली हाथी ने शुक्रवार की रात जमकर उत्पात मचाया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत व्याप्त है।

हाथी ने रात में पहाड़ पर स्थित कई दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के दौरान एक स्थानीय दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया।

पहाड़ पर हाथी के उत्पात से जैन श्रद्धालु और पर्यटक घटना से बेहद भयभीत है। शुक्रवार की देर रात पारसनाथ पर्वत के पूर्वी छोर स्थित चन्द्र प्रभु टोंक के रास्ते झुंड से बिछड़कर एक हाथी जल मंदिर होते हुए पार्श्वनाथ टोंक तरफ पहुंच गया।

इस दौरान हाथी रास्ते में कई दुकानों और संरचनाओं को नुकसान पहुंचाना शुरू किया। पार्श्वनाथ टोंक के आसपास हाथी की चपेट में आने से दुकानदार तूफानी राय घायल हो गया है।

काफी रात होने के कारण घायल दुकानदार तूफानी बेहोशी की हालत में गड्ढे में पड़ा रहा। हालांकि, बाद में उसने अपने को संभालते हुए सुरक्षित जगह में रात बिताई। तूफानी के कंधे में चोट आई है।

उसका इलाज चल रहा है। तीर्थ स्थल पर शांति और आध्यात्मिकता के लिए आने वाले श्रद्धालु हाथी की चहलकदमी से अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है।

वनरक्षी अजय मंडल ने बताया कि पारसनाथ पर्वत पर हाथी विचरण करने की सूचना मिली है। हाथी ने पहाड़ पर लगी दुकानों को भी क्षति पहुंचाई है।


यह भी पढ़ें-

हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव में बवाल, 3 वकीलों को बार काउंसिल ने भेजा नोटिस; मिला 24 घंटे का समय

100 मुर्गियों ने बनाया करोड़पति, अब पद्मश्री की दौड़ में बीरबल; गणतंत्र दिवस पर हो सकता है एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।