Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी की रात घरों में जलेंगे दीप, मंदिरो में गूजेंगे भजन; पूरे देश में दीवाली जैसा होगा माहौल

    Updated: Thu, 04 Jan 2024 05:01 PM (IST)

    अयोध्‍या के राम मंदिर में 22 जनवरी को राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्‍ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह सभी जगहों पर देखा जा रहा है। विभिन्न हिंदू ...और पढ़ें

    22 जनवरी की रात घरों में जलेंगे दीप, मंदिरो में गूजेंगे भजन।
    22 जनवरी की रात घरों में जलेंगे दीप, मंदिरो में गूजेंगे भजन।

    HighLights

    1. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी में जुटे विभिन्न हिंदू संगठन।
    2. दीपावली जैसा होगा माहौल, जगमग होगा शहर।
    3. भाजपा सभी मंदिरो में बाटेंगे दीये, गाएंगे भजन।
    4. घर-घर पहुंच रहा पूजित अक्षत व आमंत्रण पत्रक।

    संवाद सहयोगी, चतरा। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को है। प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह सभी जगहों पर देखा जा रहा है। विभिन्न हिंदू संगठन एक जनवरी से घरों में पूजित अक्षत व आमंत्रण पत्रक लेकर पहुंच रहे है। जबकि मंदिरो में पित्तल के कलश बांट रहे हैं। इधर कुम्हारों की चाक तेजी से घूमने लगी है। दीपावली के बाद यह पहली बार होगा जब प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की शाम हर घर दीये से जगमग होगा। अयोध्या के साथ कुम्हारों का परिवार उत्सव में झूमेगा।

    सभी मंदिरों में दीप जलाकर मनाया जाएगा उत्‍सव

    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चतरा जिला में बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल आदि हिंदू संगठन पूरे दमखम के साथ लगे हुए है।

    प्रत्येक कुम्हारों के घरों में औसतन तीन से चार हजार मिट्टी के दीये बनाकर रख चुके हैं। 19 जनवरी से घूम-घूमकर दीये बेचने की योजना है। इसके अलावा दुकानों में करोंज के तेल का स्टाॅक आना शुरू हो गया है। भाजपा की ओर से सभी मंदिरो में दीप जलाकर उत्सव मनाएंगे।

    पूरे शहर में दीवाली जैसा होगा माहौल

    जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि आयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होना है। इस दिन हर घर दीप जलाकर लोग दीपोत्सव मनाएंगे।

    इस दिन को यादगार बनाने के लिए भाजपा व्यापक स्तर पर तैयारियां की है। सभी मंदिरो में दीप जलेगा। जबकि भजन कीर्तण का आयोजन होगा। जिसमें आसपास के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

    कुम्हार विकास कुमार ने बताया कि 22 जनवरी को हर घर दीप जलेंगे। मेरे पास दीये का भरपुर स्टाक है। इसकी मांग बढ़ने पर और दीये बनाए जाएंगे।

    रितेश कुमार प्रजापति ने बताया कि उनके पास छह हजार दीये का स्टाक है। फिलहाल एक रूपये दीये बिक रहा है। मांग अधिक बढ़ती है, तो दामों में उछाल होगा।

    एलईडी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा लाइव प्रसारण

    आयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम के मंदिर का 22 जनवरी को उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हर हिंदू के लिए एक अविस्मरणीय दिन होगा।

    विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष भुनेश्वर साहू व सुधीर कुमार ने बताया कि विभिन्न मंदिर परिसर में एलइडी स्क्रीन लगाकर लोगों काे लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके अलावा मंदिरो में पूजा-अर्चना के पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: आप आदिवासियों को नहीं सिखा सकते लोकतंत्रः हेमंत सोरेन ने विरोधियों पर कसा तंज, कहा- समानता आपको हमसे ही सीखनी होगी

    यह भी पढ़ें: पहले नहीं सुना होगा ऐसे Robot के बारे में, IIT ISM ने बनाया और गुजरात से जीत लाए 10 लाख का इनाम

    खबरें और भी