Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दुनिया मानती है मोदी का लोहा... झारखंड में गरजे राजनाथ सिंह, कहा- चौथी बार भी मोदी ही बने प्रधानमंत्री

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 04:35 PM (IST)

    भाजपा के वरिष्ठ नेता व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज झारखंड पहुंचे हुए हैं। उन्‍होंने यहां बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान रक्षा ...और पढ़ें

    इटखोरी में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पूर्व फूल माला में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
    इटखोरी में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पूर्व फूल माला में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

    संवाद सहयोगी, इटखोरी (चतरा)। झारखंड के इटखोरी में शुक्रवार को बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व को हर मोर्चे पर सफल बताया।

    मोदी ने किया करिश्‍माई नेतृत्‍व: राजनाथ सिंह

    उन्होंने कहा कि सिर्फ तीसरी बार ही नहीं, नरेंद्र मोदी को चौथी बार भी भारत का प्रधानमंत्री बनना चाहिए क्योंकि दस वर्ष के शासनकाल में नरेंद्र मोदी ने देश को करिश्माई नेतृत्व दिया है।

    उनके शासनकाल में दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। देश का कद ऊंचा हुआ है। आर्थिक मामले में भारत पांच टाॅप देशों में शामिल हो गया है। वर्ष 2027 तक भारत प्रथम तीन देशों की सूची में शामिल हो जाएगा।

    पूरी दुनिया मानती है मोदी का लोहा: रक्षा मंत्री

    रक्षा मंत्री ने कहा कि उनकी तमन्ना है कि भारत सुपर इकोनामिक पावर बने। ऐसा करिश्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही हासिल हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का लोहा पूरी दुनिया मानती है।

    खबरें और भी

    दुनिया के अग्रणी देश हर वैश्विक निर्णय में नरेंद्र मोदी से सलाह मशविरा करते हैं। देश को ऐसा नेतृत्व देने वाले नरेंद्र मोदी के ही हाथों में भारत की बागडोर रहने की आवश्यकता है।

    मोदी के शासनकाल में गरीबी रेखा से निकले करोड़ों: राजनाथ

    भाजपा के वरिष्ठ नेता ने नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के अब तक के शासनकाल में 25 करोड़ देशवासी गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। उनके शासन काल में कश्मीर से 370 धारा हटाई गई है।

    अयोध्या में रामलला के मंदिर का निर्माण हुआ है। देश से तीन तलाक की प्रथा को खत्म किया गया है। अंतरिक्ष में ऊंची छलांग लगाते हुए भारत चंद्रमा के उसे हिस्से पर उतरने में कामयाब रहा है जहां दुनिया का कोई भी देश अब तक उत्तर नहीं पाया है वर्तमान में सीएए कानून लाया गया है। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में झारखंड सरकार की जमकर आलोचना की।

    झामुमो के नेतृत्‍व में झारखंड का बेड़ा गर्क: मंत्री

    उन्होंने कहा कि इस सरकार के नेतृत्व में झारखंड का बेड़ा गर्क हो गया है। सरकार जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मेहमान नवाजी में लगी हुई है। विकास का कोई काम नहीं हो रहा है।

    राजनाथ सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में जी जान से मेहनत कर पार्टी के प्रत्याशी को जीतने की अपील की।

    बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रतिपक्ष के नेता अमर बावरी, स्थानीय सांसद सुनील कुमार सिंह, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, स्थानीय विधायक किशुन कुमार दास, पांकी के विधायक शशि भूषण मेहता ने भी संबोधित किया।

    यह भी पढ़ें: JPSC Civil Service Exam 2024: चतरा में बनाए 32 केंद्र, 10512 अभ्यर्थी देंगे एग्‍जाम; परीक्षा के लिए ये हैं इंतजाम

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: वो 'हॉट सीट' जहां दौड़े-दौड़े चले आए थे Rajiv Gandhi, हर लोकसभा चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे