Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में तीन स्कूली छात्रों की मौत, एक गंभीर; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    Updated: Fri, 13 Mar 2026 05:03 AM (GMT+05:30)

    झारखंड के चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन स्कूली छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ए ...और पढ़ें

    स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में तीन स्कूली छात्रों की मौत

    स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में तीन स्कूली छात्रों की मौत

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पिपरवार(चतरा)। पिपरवार थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड में गुरुवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में तीन स्कूली छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले बचरा क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया। 

    घटना रात आठ बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बचरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चिरैयाटांड के पास विपरीत दिशा से आ रही पल्सर बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। 

    तीन किशोरों ने मौके पर ही दम तोड़ा

    टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास के लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी और दौड़कर मौके पर पहुंचे। हादसे में बाइक सवार चार युवकों मे तीन किशोरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

    मृतकों की पहचान विकास कुमार महतो उम्र 14 वर्ष पिता नारायण महतो, प्रताप कुमार महतो उम्र13 वर्ष पिता छेकन महतो तथा मंजीत कुमार महतो उम्र 14 वर्ष पिता विजय महतो, सभी निवासी बाराडीह गांव थाना पिपरवार के रूप में हुई है। वहीं बाइक चला रहा सोनू कुमार महतो उम्र 14 वर्ष पिता तेजनाथ महतो गंभीर रूप से घायल हो गया।

    बताया जा रहा है कि सभी छात्र किचटो पंचायत अंतर्गत ज्ञानदीप विद्या निकेतन तरंवा के आठवीं और नौवीं कक्षा के विद्यार्थी थे। एक साथ तीन छात्रों की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

    ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम

    दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पिपरवार–टंडवा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

    नशे में चालक होने का आरोप

    प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक नशे में था और वाहन से शराब की बोतलें भी देखी गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो में लगे नंबर प्लेट को भी हटा दिए जाने की बात सामने आई है, जिससे वाहन की पहचान छिपाने की कोशिश की आशंका जताई जा रही है।

    खबरें और भी

    घटना की सूचना मिलते ही पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन और चालक की पहचान में जुटी हुई है।