Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चतरा में 447 अबुआ आवासों की अंतिम किस्त अटकी, काम पूरा होने के बाद भी पैसे के लिए भटक रहे लाभुक

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 02:58 PM (IST)

    चतरा के गिद्धौर प्रखंड में 447 अबुआ आवास लाभार्थियों को निर्माण पूरा होने के बावजूद अंतिम किस्त का भुगतान नहीं मिला है। इससे लाभुकों पर आर्थिक बोझ बढ़ ...और पढ़ें

    काम पूरा होने के बाद भी पैसे के लिए भटक रहे लाभुक ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

     काम पूरा होने के बाद भी पैसे के लिए भटक रहे लाभुक ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

    HighLights

    1. गिद्धौर में 447 अबुआ आवासों की अंतिम किस्त लंबित।

    2. निर्माण पूरा होने के बाद भी लाभुक भुगतान को तरस रहे।

    3. लाभार्थी जिला प्रशासन से शीघ्र भुगतान की मांग कर रहे।

    संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र में अबुआ आवास योजना के तहत स्वीकृत सैकड़ों लाभुकों को अंतिम किस्त का भुगतान नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के 101 तथा 2024-25 के 346, कुल 447 अबुआ आवास अंतिम भुगतान के अभाव में लंबित हैं। 

    लाभुकों का कहना है कि कई माह पहले निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। संबंधित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण भी किया जा चुका है, इसके बावजूद अंतिम किस्त की राशि उनके खाते में नहीं पहुंची है।

    लाभुकों पर आर्थिक बोझ बढ़ा

    पंचायतवार आंकड़ों पर नजर डालें तो बारिसाखी में 74, बारियातू में 59, द्वारी में 123, गिद्धौर में 56, मंझगांवा में 65 तथा पहरा पंचायत में 70 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन अंतिम भुगतान लंबित है। भुगतान नहीं होने से लाभुकों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। 

    लाभुकों ने जिला प्रशासन से शीघ्र अंतिम किस्त जारी कराने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके और सरकारी अभिलेखों में भी उनके आवास पूर्ण दर्ज हो सकें।स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर भुगतान होने से योजना के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत होगा।

    जिन लाभुकों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है,उनकी सूची तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।अंतिम किस्त प्राप्त होते ही सभी पात्र लाभुकों के खातों में भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। - राहुल देव, प्रखंड विकास पदाधिकारी,गिद्धौर

    खबरें और भी