चतरा में स्कूल जाने की तैयारी कर रहे शिक्षक की करंट लगने से मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
हंटरगंज के भलुआहा गांव में सहायक अध्यापक अशोक यादव की मंगलवार को बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

शिक्षक की करंट लगने से मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
HighLights
सहायक अध्यापक अशोक यादव की करंट लगने से मौत।
घटना हंटरगंज के भलुआहा गांव में मंगलवार सुबह हुई।
शिक्षक समाज और परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।
संवाद सूत्र, हंटरगंज (चतरा)। थाना क्षेत्र की तिलहेत पंचायत के भलुआहा गांव निवासी सहायक अध्यापक अशोक यादव की मंगलवार को बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। घटना करीब नौ बजे की बताई जा रही है। हादसा उस समय हुआ, जब अशोक यादव विद्यालय जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान वह घर में बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आ गए। करंट का झटका इतना जोरदार था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्वजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रखंड क्षेत्र के सहायक अध्यापकों में शोक की लहर दौड़ गई। साथी शिक्षक अशोक यादव के निधन से मर्माहत हैं।
शिक्षक समाज को अपूरणीय क्षति
सहायक अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए अशोक यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अशोक यादव विद्यालय के प्रति समर्पित शिक्षक थे। उनके असामयिक निधन से शिक्षक समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। इस दुख की घड़ी में संघ और सभी सहायक अध्यापक शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में शंभु यादव, श्रवण यादव, किरण कुमारी, बबीता देवी, रेखा देवी समेत दर्जनों सहायक अध्यापक शामिल हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।