Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चतरा में 11 लाख की लागत से बने आंगनवाड़ी केंद्र में बुनियादी सुविधाएं नदारद, पानी लिए भटक रहे बच्चे

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 12:12 PM (IST)

    चतरा के गिद्धौर प्रखंड स्थित जपुआ बिरहोर टोला के 11 लाख रुपये के मिनी आंगनबाड़ी केंद्र में पेयजल की सुविधा नहीं है। इससे बच्चों और लाभार्थियों को भारी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड मुख्यालय के जपुआ बिरहोर टोला में करीब 11 लाख रुपये की लागत से निर्मित मिनी आंगनबाड़ी केंद्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। खासकर पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से बच्चों एवं लाभुकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    ग्रामीणों के अनुसार, सरकार द्वारा बच्चों के पोषण एवं शिक्षा को ध्यान में रखते हुए इस केंद्र का निर्माण कराया गया, लेकिन निर्माण के बाद आवश्यक सुविधाओं की अनदेखी कर दी गई। केंद्र में न तो पीने के पानी की समुचित व्यवस्था है और न ही अन्य बुनियादी संसाधन पूरी तरह उपलब्ध हैं। ऐसे में केंद्र का समुचित संचालन प्रभावित हो रहा है।

    पानी के लिए भटकते हैं बच्चे

    बताया जाता है कि आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले छोटे बच्चों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। कई बार सेविका एवं सहायिका को आसपास के घरों से पानी लाना पड़ता है, जिससे कार्य में बाधा उत्पन्न होती है।

    योजना के क्रियान्वयन पर सवाल

    ग्रामीणों ने कहा कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद यदि बुनियादी सुविधा ही उपलब्ध नहीं हो, तो यह योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल खड़ा करता है।

    स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि केंद्र में अविलंब पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों एवं लाभुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

    खबरें और भी