चतरा के बलबल बीआरसी कार्यालय में बड़ी चोरी, लैपटॉप-सीसीटीवी कैमरे समेत जरूरी दस्तावेज गायब
गिद्धौर के बलबल स्थित बीआरसी कार्यालय में अज्ञात चोरों ने लैपटॉप, सीसीटीवी कैमरे और महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच श ...और पढ़ें

बलबल बीआरसी कार्यालय में अज्ञात चोरों ने की चोरी।
HighLights
बलबल बीआरसी कार्यालय में अज्ञात चोरों ने की चोरी।
लैपटॉप, सीसीटीवी कैमरे, महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज हुए गायब।
संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड के बलबल स्थित बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) कार्यालय में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर कार्यालय से लैपटॉप, सीसीटीवी कैमरे, जेरॉक्स मशीन तथा कई महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह कार्यालय खुलने के बाद कर्मियों को हुई। इसके बाद तत्काल गिद्धौर थाना पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
चोरी की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही चोरी में शामिल अपराधियों की पहचान में जुटी है।
शिक्षा विभाग के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) नीरज कुमार सिंह ने बताया कि कार्यालय से विभागीय कार्यों में प्रयुक्त लैपटॉप, सीसीटीवी कैमरे, जेरॉक्स मशीन के अलावा कई आवश्यक सरकारी अभिलेख चोरी हो गए हैं। चोरी गए सामानों का आकलन किया जा रहा है। मामले को लेकर गिद्धौर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बलबल स्थित बीआरसी कार्यालय मुख्य आबादी से कुछ दूरी पर एकांत स्थान पर स्थित है। शाम होते ही आसपास का इलाका पूरी तरह सुनसान हो जाता है।
आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने इसी स्थिति का फायदा उठाकर रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम दिया।घटना के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मियों में चिंता का माहौल है। चोरी से विभागीय कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।
खबरें और भी
पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक जांच रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।वहीं, स्थानीय लोगों ने बीआरसी कार्यालय सहित अन्य सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है।