यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चतरा: नशे में धुत्त पति बना पत्नी की खून का प्यासा, पिटाई के बाद बेहोश हुई तो रस्सी से बांधकर कुंए में लटकाया
झारखंड में चतरा में एक निर्दयी पति ने पीट-पीट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका सरिता देवी मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवनयापन करती थी। वहीं अभियुक्त पति ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, सिमरिया (चतरा): झारखंड में चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र के सोहर कला गांव में एक निर्दयी पति ने पीट-पीट कर पत्नी की हत्या कर दी। मृतका सरिता देवी एक घरेलू महिला थी और मेहनत मजदूरी कर अपना जीवनयापन कर रही थी। अभियुक्त पति शुकुल भुइयां पंजाब में रहकर मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था।
हत्या की सूचना के बाद सिमरिया थाना पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही, अभियुक्त पति शुकुल भुइंया को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी ने बताई हत्या की कहानी
थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि मृतका का शव रस्सी से बंधा था। उसके शरीर में मारपीट के कई निशान मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, पति नशे में था और पत्नी से झगड़ा कर रहा था। नशे में धुत्त पति ने कुछ ही देर में पत्नी पर हमला कर दिया। उसने अपनी पत्नी को तबतक पीटा जबतक वह अचेत नहीं हो गई।
पत्नी के अचेत होने के बाद भी उसका पेट नहीं भरा। पत्नी के अचेत होने के बाद सनकी पति ने उसे रस्सी से बांधा और कुंए में लटका दिया। वह उसे तबतक प्रताड़ित करता रहा, जबतक उसकी मौत नहीं हो गई।
पत्नी के अचेत हो जाने के बाद भी उसका मन नहीं भरा। महिला के अचेत होने के बाद उसके पति ने उसके शरीर को रस्सी से बांधा और कुएं में लटका दिया। पति ने उसके साथ तब तक हिंसा की, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।
खबरें और भी
धारा- 302 के तहत मामला दर्ज
पति पर धारा- 302 दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जबकि मृतका के शव को अंत्य परीक्षण कर परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर गांव में इस प्रकार हुई जघन्य हत्याकांड से ग्रामीण सकते में हैं।