Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chatra Lok Sabha Chunav Result : चतरा लोकसभा सीट पर भाजपा लगाएगी हैट्रिक? कांग्रेस को 4 दशक का सूखा खत्म होने की आस

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 07:41 PM (IST)

    Chatra lok sabha election Result Live लोकसभा चुनाव का परिणाम 4 जून को आना है। झारखंड की 14 सीटों में से बेहद अहम सीट चतरा सीट पर भी लोगों की नजर है। ...और पढ़ें

    Chatra Lok Sabha Chunav Result : चतरा लोकसभा सीट पर भाजपा लगाएगी हैट्रिक? कांग्रेस को भी आस
    Chatra Lok Sabha Chunav Result : चतरा लोकसभा सीट पर भाजपा लगाएगी हैट्रिक? कांग्रेस को भी आस

    HighLights

    1. चतरा लोकसभा सीट पर 22 उम्मीदवार आजमा रहे अपना भाग्य
    2. भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला, 9 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में डटे

    डिजिटल डेस्क, चतरा। Chatra Lok Sabha Chunav Result 2024 : चतरा सीट पर लोकसभा चुनाव का परिणाम 4 जून को आएगा। चतरा सीट पर इस बार के चुनाव में जंग आमने-सामने की है। यदि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बाजी मारते हैं तो यह उनकी हैट्रिक होगी। वहीं, कांग्रेस यहां अगर भाजपा को रोकने में कामयाब होती है तो चार दशक के बाद उसका सूखा खत्म हो जाएगा। चतरा सीट पर भाजपा ने कालीचरण सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस की ओर से चुनावी दंगल में कृष्णा नंद त्रिपाठी उतरी हैं। इस सीट पर कुल 22 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है।

    चतरा में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

    1. काली चरण सिंह, भारतीय जनता पार्टी
    2. कृष्णा नंद त्रिपाठी, इंडियन नेशनल कांग्रेस
    3. नागमणि, बहुजन समाज पार्टी
    4. अर्जुन कुमार, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया
    5. कर्मलाल ओरांव, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया
    6. कामदेव दिहो राणा, राष्ट्रीय जन उत्कर्ष पार्टी
    7. दर्शन गंझू, झारखंड पार्टी
    8. दुलेश्वर शॉ, भारतीय जवान किसान पार्टी
    9. बिमल लाकड़ा, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया
    10. महेश बंदो, बहुजन मुक्ति पार्टी
    11. लॉ कुमार पंडित, भागीदारी पार्टी (पी)
    12. संजय कुमार स्नेही, लोकहित अधिकारी पार्टी
    13. सुमित कुमार यादव, समता पार्टी
    14. मो. अबुजर खान, निर्दलीय
    15. डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, निर्दलीय
    16. अमित कुमार सिंह, निर्दलीय
    17. अर्जुन प्रजापति, निर्दलीय
    18. चंदन कुमार, निर्दलीय
    19. दीपक कुमार गुप्ता, निर्दलीय
    20. योगेश कुमार सिंह, निर्दलीय
    21. विक्रांत कुमार सिंह, निर्दलीय
    22. श्रीराम सिंह, निर्दलीय

    1957 से शुरू हुआ चुनाव

    चतरा लोकसभा सीट 1957 में पहली बार अस्तित्व में आया। उस वक्त जनता पार्टी की उम्मीदवार विजया राजे को जीत मिली थी। चतरा में दो लोकसभा क्षेत्र था। 1962 से 1971 तक चतरा लोकसभा और छतरपुर लोकसभा।

    1962 के चुनाव दंगल में भी विजया राजे ने ही बाजी मारी थी। वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरी थीं। हालांकि, 1971 चुनाव में विजयी राज का विजयी रथ रुका और कांग्रेस के शंकर दयाल सिंह 10081 वोट से जीते।

    1977 में चतरा अकेली लोकसभा सीट

    वहीं, जैसे ही 1977 लोकसभा चुनाव में चतरा लोकसभा अकेली सीट बनी। उस वक्त के चुनाव में भारतीय लोक दल प्रत्याशी सुखदेव प्रसाद वर्मा ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शंकर दयाल सिंह को 1,43,534 वोट से हराया।

    खबरें और भी

    इसके बाद 1980 के चुनावी दंगल में कांग्रेस के रणजीत सिंह सांसद बने। इन्होंने जनता पार्टी के सुखदेव प्रसाद वर्मा को 45,586 वोट से हराया था।

    1989 एवं 1991 के चुनावी परिणाम पर गौर करें तो 1989 में 224839 और 152477 वोट पाकर जनता दल के उपेंद्रनाथ वर्मा लगातार सांसद चुने गए। वहीं, 1996 और 1998 चुनाव की बात की जाए तो भाजपा से धीरेंद्र अग्रवाल लगातार दो बार सांसद चुने गए।

    चतरा लोकसभा सीट पर राजद के प्रत्याशी नगमणि ने 1999 के चुनाव में जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा के धीरेंद्र अग्रवाल को हराया था।

    2004 में झारखंड बंटवारे के बाद पहला चुनाव

    झारखंड बंटवारे के बाद 2004 में चतरा सीट पर पहली बार चुनाव हुआ। इस चुनाव में राजद के टिकट पर धीरेंद्र अग्रवाल ने जनता दल यूनाइटेड के इंदर सिंह नामधारी को 18,855 वोट से हराया था। वहीं, 2009 में निर्दलीय प्रत्याशी इंदर सिंह नामधारी ने कांग्रेस के धीरज प्रसाद साहू को 16178 वोट से हराया था।

    इस अलावा 2014 और 2019 चुनाव दंगल की बात की जाए तो लगातार दो बार से भाजपा के सुनील कुमार सिंह सांसद चुने गए हैं। 2019 में तो सुनील सिंह को अब तक का सबसे अधिक मत 528077 वोट मिला है।

    इनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस पार्टी के मनोज कुमार यादव को 150206 वोट पर ही संतोष करना पड़ा। अब 2024 के लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गई है। 20 मई को चतरा लोकसभा के मतदाता अपना मत का प्रयोग करेंगे।

    यह भी पढ़ें

    Rajmahal lok sabha Chunav Result: हॉट सीट राजमहल में त्रिकोणीय मुकाबला, 4 जून का बेसब्री से इंतजार

    Dhanbad lok sabha Chunav Result : धनबाद में चौका मारने की तैयारी में BJP, 20 साल बाद कांग्रेस खोज रही मौका