यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चतरा के शालिग्राम की दर्दनाक मौत : बदमाशों ने युवक की गला रेतकर की हत्या, सबूतों की होगी फॉरेंसिक जांच
झारखंड में चतरा के दुधौरी गांव के निवासी शालिग्राम उपाध्याय की हत्या कर दी गई है। गुरुवार की सुबह स्थानीय थाना की पुलिस ने कृषि फार्म के समीप स्थित एक ...और पढ़ें

HighLights
- युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर की गई हत्या।
- मृतक के पीठ पर भी धारदार हथियार से वार करने के हैं निशान।
संवाद सहयोगी, इटखोरी (चतरा): झारखंड में चतरा के दुधौरी गांव के के रहने वाले शालिग्राम उपाध्याय की हत्या कर दी गई है।
गुरुवार की सुबह स्थानीय थाना की पुलिस ने कृषि फार्म के समीप स्थित एक झोपड़ी नुमा होटल से मृतक का शव बरामद किया है।
शालिग्राम उपाध्याय की हत्या धारदार हथियार से गला रेत कर की गई है। मृतक के पीठ पर भी धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले हैं।
सबूतों की होगी फॉरेंसिक जांच
घटनास्थल से पुलिस ने मृतक की हीरो कंपनी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, शराब की एक बोतल, पांच गिलास तथा एक जोड़ी चप्पल बरामद की है। पुलिस ने शराब की बोतल को फॉरेंसिक जांच के लिए लेबोरेटरी में भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने क्या कहा
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया है कि युवक की हत्या बुधवार की देर रात में की गई है। हत्या किन लोगों ने की है तथा हत्यारों का इस हत्या के पीछे उद्देश्य क्या था? इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।
पुलिस ने इस संबंध में मृतक के परिजनों का भी बयान लिया है। मृतक के मोबाइल के माध्यम से भी पुलिस हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।