प्रेमिका ने केस वापस लेने से किया इनकार, दो लाख की सुपारी देकर करा दी हत्या; चतरा पुलिस का बड़ा खुलासा
चतरा पुलिस ने जजलो गांव में मिली युवती दिव्या कुमारी के शव मामले का खुलासा किया है। प्रेम संबंध में विवाद के बाद राहुल यादव ने दो लाख की सुपारी देकर उ ...और पढ़ें

जजलो गांव में मिली दिव्या कुमारी के शव का खुलासा। जागरण
HighLights
जजलो गांव में मिली दिव्या कुमारी के शव का खुलासा।
प्रेम संबंध में विवाद के बाद राहुल ने दी थी सुपारी।
संवाद सहयोगी, चतरा। हंटरगंज थाना क्षेत्र के जजलो गांव स्थित बंद पड़ी पत्थर खदान से 26 जून को बरामद युवती दिव्या कुमारी के शव मामले का चतरा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल बिहार के गया जिले के बांकेबाजार थाना क्षेत्र के खरांटी गांव निवासी नेपाली गंझू को गिरफ्तार किया है।
मले की जानकारी बुधवार को एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। एसडीपीओ ने बताया कि मृतका दिव्या कुमारी बिहार के डोभी थाना क्षेत्र के अछमा गांव की रहने वाली थी। उसका शेरघाटी थाना क्षेत्र के कुबड़ी गांव निवासी राहुल यादव के साथ प्रेम संबंध था।
दोनों के बीच विवाद के बाद दिव्या ने राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जो न्यायालय में लंबित है। पुलिस जांच में सामने आया कि राहुल लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था, लेकिन दिव्या के इनकार करने पर उसने हत्या की साजिश रच डाली।
पुलिस के अनुसार राहुल यादव ने नेपाली गंझू को दो लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराने का सौदा किया और 25 हजार रुपये अग्रिम दिए। दोनों ने मिलकर दिव्या की गला दबाकर हत्या कर दी तथा साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जजलो गांव की बंद पत्थर खदान में फेंक दिया। तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए नेपाली गंझू को गिरफ्तार कर लिया।
खबरें और भी
मुख्य आरोपित राहुल यादव की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अभियान में इंस्पेक्टर विपिन कुमार, थाना प्रभारी प्रभात कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।