Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चतरा में नशा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 25.67 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 05:15 PM (GMT+05:30)

    चतरा पुलिस ने गिद्धौर में नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25.67 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ...और पढ़ें

    चतरा पुलिस ने गिद्धौर में तीन तस्करों को पकड़ा।

    चतरा पुलिस ने गिद्धौर में तीन तस्करों को पकड़ा।

    HighLights

    1. चतरा पुलिस ने गिद्धौर में तीन तस्करों को पकड़ा।

    2. 25.67 ग्राम ब्राउन शुगर और आईफोन-13 बरामद।

    संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों कथित ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से कुल 25.67 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ, एक आईफोन-13 मोबाइल तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

    गिरफ्तार आरोपितों में चौपारण थाना क्षेत्र के ताजपुर निवासी सुरेश प्रसाद केशरी के पुत्र 19 वर्षीय शुभम कुमार, रंजीत साव के पुत्र 22 वर्षीय रोशन कुमार तथा बिहार के गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के मरसोधा निवासी रामोतार सिंह के पुत्र 20 वर्षीय सुमित कुमार शामिल हैं। वहीं पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

    इसकी जानकारी देते हुए सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम भाउसाहब ने बताया कि शनिवार को पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के पेक्सा-गिद्धौर मुख्य मार्ग से तीन युवक अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर चौपारण की ओर जाने वाले हैं।

    सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया शुभम भऊसाहब के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने पीराटांड़ के समीप पेक्सा-गिद्धौर मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान तीन युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से अलग-अलग पैकेटों में रखे कुल 25.67 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद हुआ।

    खबरें और भी

    इसके अलावा एक सफेद रंग का आईफोन-13 मोबाइल तथा काले रंग की होंडा शाइन मोटरसाइकिल (डीएल9एससीई 1930) भी जब्त की गई। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(बी), 21(बी), 22(बी), 27(ए), 28 एवं 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

    पूछताछ के आधार पर पुलिस मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा नशा कारोबार में संलिप्त अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।