Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चतरा में माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, भुईयांडीह घाटी में आगजनी की योजना विफल

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 04:39 PM (IST)

    चतरा पुलिस ने भुईयांडीह घाटी में मालवाहक वाहनों को जलाने और फायरिंग कर दहशत फैलाने की माओवादियों की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने जोनल कमांडर मन ...और पढ़ें

    चतरा पुलिस ने दो माओवादियों को गिरफ्तार किया। जागरण

    चतरा पुलिस ने दो माओवादियों को गिरफ्तार किया। जागरण

    HighLights

    1. चतरा पुलिस ने दो माओवादियों को गिरफ्तार किया।

    2. भुईयांडीह घाटी में आगजनी, फायरिंग की थी योजना।

    संवाद सहयोगी, चतरा। पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन को साजिश का पर्दाफाश करते हुए दो माओवादियों को गिरफ्तार किया है। आरोपित हथियार, जिंदा कारतूस तथा आगजनी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के साथ भुईयांडीह घाटी में फायरिंग कर मालवाहक वाहनों में आग लगाने की योजना को अंजाम देने जा रहे थे।

    पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर वारदात को विफल कर दिया। मंगलवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि तीन अगस्त को एसपी अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक कुन्दा से प्रतापपुर-जोरी होते हुए भुईयांडीह की ओर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं।

    सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन कर प्रतापपुर-कुन्दा मुख्य मार्ग पर बलवादोहर गांव के समीप एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस ने एक बाइक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवक भागने लगे।

    पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कुन्दा थाना क्षेत्र के कोजरम निवासी सुरेन्द्र गंझू तथा करिल गड़वा निवासी संजय गंझू के रूप में हुई।

    पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे माओवादी जोनल कमांडर मनोहर गंझू के निर्देश पर भुईयांडीह घाटी में फायरिंग कर दहशत फैलाने और मालवाहक वाहनों में आग लगाने जा रहे थे, ताकि क्षेत्र में माओवादी संगठन की सक्रियता का संदेश दिया जा सके।

    खबरें और भी

    पुलिस ने आरोपितों के पास से एक देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, करीब एक लीटर पेट्रोल, एक माचिस, मोटरसाइकिल तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि एक गिरफ्तार आरोपित का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

    इस मामले में प्रतापपुर थाना में बीएनएस, आर्म्स एक्ट एवं सीएलए एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में संगठन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापामारी की जा रही है।

    छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी, कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।