Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हेमंत सोरेन ने चतरा को 470 करोड़ की दी सौगात, CM ने विपक्ष को खूब सुनाया; बोले- प्रदेश में बिचौलियावाद पर लगाम लगा

    By Jagran News Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Tue, 26 Dec 2023 05:01 PM (IST)

    चतरा में मंगलवार को आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिरकत की। उनके साथ मंत्री सत्यानंद भोक्ता बादल पत्रलेख व ...और पढ़ें

    हेमंत सोरेन ने चतरा को दी 470 करोड़ की सौगात, CM ने विपक्ष को खूब सुनाया;
    हेमंत सोरेन ने चतरा को दी 470 करोड़ की सौगात, CM ने विपक्ष को खूब सुनाया;

    HighLights

    1. जनता का काम पंचायत में आयोजित शिविर के माध्यम से हो रहा- CM
    2. शिविर ने बहुत हद तक बिचौलियावाद पर लगाम लगा दिया- हेमंत सोरेन

    जागरण संवाददाता, चतरा। चतरा के सिमरिया प्रखंड में मंगलवार को आयोजित 'आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिरकत की।

    उनके साथ मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बादल पत्रलेख व बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद भी थी। शिविर में मुख्यमंत्री ने 470 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन तथा परिसंपत्तियों का वितरण किया।

    मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना

    इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रखंड व जिला मुख्यालय से बिचौलियावाद समाप्त करने के लिए सरकार ने 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन शुरू किया है।

    हर प्रखंड के सभी पंचायत में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के शिविर ने बहुत हद तक बिचौलियावाद पर लगाम लगा दी है। जनता का काम उनकी पंचायत में आयोजित होने वाले शिविर के माध्यम से ही हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि अबुआ आवास के लक्ष्य को लेकर किसी तरह की कोई शंका नहीं है। हर जरूरतमंद व्यक्ति को सरकार व प्रशासन अबुआ आवास उपलब्ध कराएगा। फिलहाल, सरकार ने 8 लाख अबुआ आवास का लक्ष्य रखा है। जरूरत पड़ी तो इस लक्ष्य को और बढ़ाया जाएगा।

    विपक्ष पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस दिन से उनकी सरकार सत्ता में आई है, उस वक्त से ही विपक्षी दल सरकार को अस्थिर करने के प्रयास में लगा हुआ हैं।

    हालांकि, विपक्षी दलों की मंसूबा पूरी नहीं होने दी गई है। अब विपक्षी दलों ने एजेंसियों को झारखंड सरकार को अस्थिर करने के लिए लगा दिया है, लेकिन इससे झारखंडवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। क्योंकि सरकार को जनता का आशीर्वाद प्राप्त है।

    खबरें और भी

    पिछले सरकारों पर हेमंत सोरेन ने लगाए ये आरोप

    उन्होंने झारखंड की पूर्व की सरकार पर आरोप मढ़ते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने राज्य को बीमारू प्रदेश बना दिया था। राज्य का विकास रुक गया था, लेकिन जब उनकी सरकार बनी तो विकास के काम तेज रफ्तार से शुरू किए गए। राज्य में आगे भी विकास के काम तेज गति से होंगे।

    मुख्यमंत्री ने गांव के विकास की आवश्यकता जताते हुए कहा कि जब तक गांव का विकास नहीं होगा तब तक झारखंड विकसित राज्य नहीं बन सकता है। इसीलिए सरकार ने सबसे पहले गांव को विकसित करने का संकल्प लिया है।

    ये भी पढ़ें: Jharkhand Crime: अश्लील वीडियो भेज कर लेते रिकॉर्डिंग, फिर भोले-भाले को बनाते ठगी का शिकार; पुलिस ने दी दबिश तो हो गया राजफाश

    ये भी पढ़ें: Jharkhand Crime: वाहन चोर गिरोह के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, अब तक 15 बाइक बरामद; 6 चोरों को भी धर-दबोचा