Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संतोष हत्याकांड का खुलासा: भाभी ने ईंट से फोड़ा था सिर; प्रेम-प्रसंग बनी हत्या की वजह

    Updated: Fri, 08 May 2026 05:15 PM (IST)

    पुलिस ने इटखोरी के पकरिया कला गांव में संतोष भुइयां हत्याकांड को 48 घंटे में सुलझा लिया है। मृतक की भाभी रंजू देवी को गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. संतोष भुइयां हत्याकांड 48 घंटे में सुलझाया गया।

    2. मृतक की भाभी रंजू देवी को गिरफ्तार किया।

    3. प्रेम-प्रसंग और शक के विवाद में हुई हत्या।

    संवाद सहयोगी, इटखोरी (चतरा)। इटखोरी थाना क्षेत्र के पकरिया कला गांव में हुए संतोष भुइयां हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है।

    पुलिस ने इस मामले में मृतक की भाभी रंजू देवी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी ईंट भी बरामद कर ली गई है।

    डीएसपी अमिता लकड़ा ने बताया कि 7 मई को मृतक के भाई टिकु भुइयां ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद एसपी के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। जांच में सामने आया कि संतोष भुइयां का अपनी भाभी रंजू देवी के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग था।

    हाल के दिनों में रंजू उससे दूरी बनाने लगी थी। जिससे संतोष को शक था कि रंजू का संबंध अपने जीजा विकास भुइयां से है। इसी विवाद में अक्सर दोनों के बीच मारपीट होती थी। घटना के दिन भी दोनों के बीच जमकर विवाद और मारपीट हुई।

    इसी दौरान गुस्से में रंजू देवी ने संतोष के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रंजू अपनी बहन ललिता के साथ गांव सिरिया भाग गई थी। जहां से उसे गिरफ्तार किया गया।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को जेल भेज दिया है। इस सफल छापेमारी दल में इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, अवर निरीक्षक संजय कुमार, एएसआई मनोज कुमार सिंह, महिला अधिकारी अर्चना कुमारी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    खबरें और भी