Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चतरा में रामनवमी पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, CCTV और बाइक पेट्रोलिंग से रहेगी पैनी नजर

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 02:07 PM (IST)

    इटखोरी में रामनवमी शांतिपूर्ण मनाने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। अंचलाधिकारी सविता सिंह की अध्यक्षता में सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग और ट्रैफिक न ...और पढ़ें

    शांति समिति की हुई बैठक। (जागरण)

    शांति समिति की हुई बैठक। (जागरण)

    HighLights

    1. शांति समिति बैठक में रामनवमी सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई।

    2. हुड़दंगियों पर कड़ी कार्रवाई, सीसीटीवी और बाइक पेट्रोलिंग होगी।

    3. जुलूस के लिए निर्धारित मार्ग, समय और स्वयंसेवक अनिवार्य।

    संवाद सूत्र, इटखोरी (चतरा)। आगामी रामनवमी पूजा को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर गुरुवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

    बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी सविता सिंह ने की। जिसमें पूजा एवं जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जुलूस के निर्धारित मार्ग, ट्रैफिक नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को लेकर विशेष जोर दिया गया।

    हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई

    प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अखाड़ा समितियों को निर्धारित समय और रूट का पालन करते हुए ही जुलूस निकालने का निर्देश दिया गया।

    अंचलाधिकारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की।

    रामनवमी पूजा महासमिति के अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि इस वर्ष भी पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने सभी अखाड़ा अध्यक्षों को निर्देश दिया कि शोभा यात्रा के दौरान प्रत्येक अखाड़ा अपने साथ कम से कम पांच वॉलिंटियर रखें, ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

    CCTV से होगी निगरानी

    बैठक में यह भी तय किया गया कि जुलूस एवं मेले के दौरान सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा बाइक पेट्रोलिंग की व्यवस्था रहेगी। संदिग्ध लोगों को चिह्नित कर उन पर विशेष नजर रखी जाएगी।

    नवमी के दिन शाम 8 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक शहर में वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इस दौरान भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

    बैठक में जिला परिषद सदस्य सरिता देवी, मृत्यंजय सिंह, विकास सिंह, बद्री यादव, भरत साव, अशोक यादव, जितेन्द्र कुमार, सुधीर राय, पिंटू सिंह, शिव कुमार सिंह, रंजय भारती सहित विभिन्न अखाड़ों के अध्यक्ष, सचिव, महासमिति के पदाधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।