चतरा के इटखोरी मंदिर में राम नाम से सजेंगे 5 हजार से अधिक पेड़, परिसर में विकसित होगी फूलों की बागवानी
चतरा के इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर परिसर में 5,000 से अधिक पेड़ों पर 'जय श्री राम' लिखा जाएगा। अनवरत कीर्तन सेवा समिति द्वारा यह पहल श्रद्धालुओं ...और पढ़ें

कीर्तन समिति की पहल पर मां भद्रकाली मंदिर परिसर में 5 हजार से अधिक पेड़ों पर लिखा जाएगा 'जय श्री राम।
HighLights
मां भद्रकाली मंदिर परिसर में 5,000 पेड़ों पर 'जय श्री राम'।
अनवरत कीर्तन सेवा समिति कर रही है यह आध्यात्मिक पहल।
परिसर में विकसित होगी फूलों और फलदार पौधों की बागवानी।
पंकज कुमार सिंह, इटखोरी (चतरा)। धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी इटखोरी स्थित प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर परिसर में अब वृक्ष भी श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम का संदेश देंगे। मंदिर परिसर में मौजूद हजारों पेड़ों पर आकर्षक ढंग से जय श्री राम अंकित करने का अभियान शुरू किया गया है।
कीर्तन सेवा समिति के तत्वावधान में किया जा रहा कार्य
प्रतिदिन बड़ी संख्या में मां भद्रकाली के दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिसर में प्रवेश करते ही यह पहल विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी।