विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में MLA जनार्दन पासवान का बढ़ा कद, चिराग ने बनाया LJPR का प्रदेश अध्यक्ष

By Zulqar NainEdited By: Rajat Mourya
Published: Wed, 26 Aug 2026 03:38 PM (IST)

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने स्थानीय विधायक जनार्दन पासवान को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ...और पढ़ें

झारखंड में MLA जनार्दन पासवान का बढ़ा कद, चिराग ने बनाया LJPR का प्रदेश अध्यक्ष

झारखंड में MLA जनार्दन पासवान का बढ़ा कद, चिराग ने बनाया LJPR का प्रदेश अध्यक्ष

HighLights

  1. जनार्दन पासवान लोजपा (रामविलास) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त।

  2. राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।

  3. चतरा विधायक जनार्दन पासवान का राजनीतिक कद बढ़ा।

जागरण संवाददाता, चतरा। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने स्थानीय विधायक जनार्दन पासवान को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उन्हें प्रदेश की कमान दी है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

जनार्दन पासवान करीब छह माह पूर्व पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे। अब उन्हें पूर्णकालिक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जनार्दन पासवान पिछले करीब साढ़े तीन दशक से राजनीति में सक्रिय हैं। वह वर्तमान में तीसरी बार चतरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

लंबे राजनीतिक अनुभव और संगठन में उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें झारखंड में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी को राज्य में विस्तार और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जनार्दन पासवान के अनुभव का लाभ पार्टी संगठन को मिलेगा। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से झारखंड में पार्टी की गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद जनार्दन पासवान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए केवल पद नहीं, बल्कि पार्टी, कार्यकर्ताओं और आम जनता के प्रति बड़ी जिम्मेदारी और विश्वास है।

उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करेंगे। चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत बनाने तथा जनहित की आवाज को बुलंद करने के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा भी उन्होंने दिलाया।

यह भी पढ़ें- ओडिशा में चिराग पासवान का पार्टी का विस्तार, जितेंद्र गुप्ता बने लोजपा(R) के प्रदेश अध्यक्ष

यह भी पढ़ें- चिराग पासवान ने बनाई नई टीम, बिहार की कमान सुरेंद्र विवेक को; शांभवी चौधरी समेत इन नेताओं को जिम्मेदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।