Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चतरा में मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन में उमड़ी भीड़, कई लाभुक उम्र सीमा से मिले बाहर

    Updated: Thu, 28 May 2026 03:46 PM (IST)

    चतरा में मंईंया सम्मान योजना के सत्यापन के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान कई लाभुक उम्र सीमा से बाहर पाए गए। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर पंचायत भवन में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन कार्य को लेकर बुधवार को महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पंचायत भवन परिसर लाभुक महिलाओं से भरा रहा।

    दस्तावेजों की जांच, आधार सत्यापन और उम्र मिलान को लेकर पंचायत कर्मी दिनभर जुटे रहे। सत्यापन के दौरान कई महिलाओं को लंबी कतार में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

    पंचायत भवन में अफरा-तफरी जैसी स्थिति भी देखने को मिली, हालांकि कर्मियों ने लोगों को व्यवस्थित कर प्रक्रिया जारी रखी। प्रतापपुर पंचायत के उप मुखिया आकाश कुमार गुप्ता ने बताया कि लाभुकों का सत्यापन आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों के आधार पर किया जा रहा है।

    जांच के दौरान कई लाभुकों की उम्र 50 वर्ष से अधिक तथा कुछ की उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई है। ऐसे मामलों की सूची अलग से तैयार कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार योजना का लाभ केवल पात्र महिलाओं तक पहुंचे, इसे सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।सत्यापन कार्य पूरा होने तक पंचायत भवन में महिलाओं की आवाजाही लगातार बनी रही।

    यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना: देवघर के 17 हजार लाभुकों का हुआ सत्यापन, 28 मई तक चलेगा शिविर

    यह भी पढ़ें- मंईयां सम्मान योजना में लाभुकों से वसूली पर सरकार सख्त, बोकारो में सेविका के खिलाफ एक्शन