विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जंगल में मिलकर देखा था पोर्न, सेक्स के लिए मना करने पर हुई हत्या; चतरा में 2 लड़कियों समेत 5 नाबालिग गिरफ्तार

Published: Mon, 19 Oct 2026 10:49 AM (IST)

चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में 16 अक्टूबर को हुई एक किशोरी की हत्या के मामले का खुलासा करते ...और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी। फोटो जागरण

पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी। फोटो जागरण

संवाद सहयोगी, चतरा। झारखंड के चतरा जिले में एक किशोरी के मर्डर का खुलासा करते हुए चतरा पुलिस पांच नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इनमें दो लड़कियां व तीन लड़के शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने अपने रेसीडेंस में प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि 16 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के जंगल में एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

सूचना पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो परिस्थितियां काफी संदिग्ध प्रतीत हुई। साक्ष्यों का अवलोकन करने पर यह प्रतीत हुआ कि मामला यौन अपराध का हो सकता है।

उक्त मामले को गंभीरता से देखते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

पुलिस घटनास्थल से बरामद साक्ष्यों के आधार पर दो बालिका और तीन बालकों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार करते हुए पूछताछ की।

पोर्न वीडियो देख सेक्स के लिए हुए तैयार

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में स्थिति स्पष्ट हुई कि बालक और बालिकाओं ने मृतका को शाम के समय जंगल में बुलाया था।

उसके बाद सभी मोबाइल में पोर्न वीडियो देखने लगे एवं उत्तेजित होकर सामूहिक रूप से शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार हो गए, लेकिन मृतका इसका विरोध करने लगी।

जिसके बाद तीनों युवक ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद सभी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को गमछे से बांधकर पेड़ पर लटका दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटनास्थल और मृतका के शरीर से अन्य भौतिक साक्ष्य भी मिले हैं। पुलिस ने साक्ष्यों को जब्त कर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) भेज दिया है।

मामले में लावालौंग थाना कांड संख्या 77/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए पांचों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

छापामारी दल में सदर एसडीपीओ के अलावा सिमरिया अंचल के पुलिस निरीक्षक पंकज कच्छप, लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विद्याधर प्रसाद यादव तथा लावालौंग थाना के सशस्त्र बल और स्थानीय चौकीदार शामिल थे।

बच्चों को स्वतंत्र रूप से मोबाइल देने से बचें अभिभावक

पुलिस अधीक्षक ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को स्वतंत्र रूप से मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की छूट न दें।

उन्होंने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट की दुनिया में बच्चे कई बार सही और गलत के बीच अंतर समझने की क्षमता खो देते हैं। ऐसे में वे अनजाने में गलत गतिविधियों का शिकार हो सकते हैं।

अभिभावक बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर विशेष नजर रखें। समय-समय पर मोबाइल के ब्राउजर, गूगल सर्च और चैट हिस्ट्री की जांच करें, ताकि पता चल सके कि बच्चे इंटरनेट पर क्या देख रहे हैं और किन गतिविधियों में शामिल हैं।बच्चों के साथ संवाद बनाए रखें और उन्हें मोबाइल के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जागरूक करें।

यह भी पढ़ें- धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार; हथियार सप्लाई करने वाले की तलाश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।