विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चतरा के पंचमो जंगल में मवेशी लदा पिकअप पलटा, गौ तस्करी की आशंका से हड़कंप

Published: Sat, 29 Aug 2026 10:48 AM (IST)

चतरा के पंचमो जंगल में शनिवार सुबह मवेशी लदा एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद क्षेत्र ...और पढ़ें

जंगल में मवेशी लदा पिकअप पलटा

जंगल में मवेशी लदा पिकअप पलटा

HighLights

  1. चतरा के पंचमो जंगल में पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त।

  2. वाहन में करीब 20 मवेशी लदे होने की सूचना।

  3. पुलिस गौ तस्करी की आशंका पर कर रही है जांच।

संवाद सूत्र, मयूरहंड (चतरा)। थाना क्षेत्र के हुसिया बाजार से आगे पंचमो जंगल के समीप शनिवार की सुबह करीब छह बजे मवेशी लदा एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप में करीब 20 मवेशी लदे हुए थे। घटना के बाद क्षेत्र में गौ तस्करी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन जंगल के रास्ते से गुजर रहा था, इसी दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वाहन में बड़ी संख्या में मवेशी लदे होने की बात सामने आई है।

गौ तस्करी से जुड़े होने की आशंका

मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन और उसमें लदे मवेशियों की जांच की जा रही है। मवेशियों को कहां ले जाया जा रहा था और वाहन में कितने पशु थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। WhatsApp Image 2026-08-29 at 7.07.16 AM

गौ तस्करी से जुड़े होने की आशंका को लेकर भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।