यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sports News: नेशलन सब जूनियर ताइक्वांडो में झारखंड की बेटियों का धमाल, एक ने गोल्ड तो दूसरे ने ब्रॉन्ज पर जमाया कब्जा
नेशनल सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियों ने शानदार खेल का नजारा पेश किया है। इस दौरान देवघर की बेटियों ने गोल्ड और कांस्य पदक पर ज ...और पढ़ें

HighLights
- श्रद्धा ने यूपी, तेलंगाना व असम के खिलाड़ी को हराकर जीता गोल्ड
- देहरादून में नेशनल सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुआ आयोजित
जागरण संवाददाता, देवघर। देहरादून में आयोजित छठा नेशनल सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में देवघर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड व कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है।
प्रतियोगिता में श्रद्धा सुमन ने अंडर-29 किलोग्राम भार ग्रुप में स्वर्ण पदक जीती। प्रतियोगिता में श्रद्धा का पहला मैच उत्तर प्रदेश, दूसरा मैच तेलंगाना के खिलाड़ियों से हुआ।
उसने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी खिलाड़ियों को हराकर गोल्ड पर कब्जा जमाने में कामयाब रही तो वहीं जिया ने भी उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए 59 किलोग्राम भार ग्रुप में कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं।
श्रद्धा ने अपनी प्रतिभा का मनवाया लोहा
इससे पहले भी श्रद्धा ने जिला से लेकर राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। उसने 2018 में जिलास्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में बेस्ट किकर अवार्ड, 2019 में जिलास्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल की है।
इसके अलावा 2021 में बोकारो में आयोजित झारखंड स्टेट सब-जुनियर चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल, 2022 में जमशेदपुर में आयोजित झारखंड स्टेट सब-जुनियर चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल, 2023 में धनबाद में आयोजित झारखंड स्टेट सब-जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, 2023 में रांची में आयोजित नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है।
नेताजी इंडोर स्टेडियम में ताइक्वांडो का अभ्यास करती श्रद्धा
श्रद्धा अपने कोच की देख-रेख में नेताजी इंडोर स्टेडियम में ताइक्वांडो का अभ्यास करती है। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से कोच प्रवीर राय ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ी पूरी लगन और दृढ़ इच्छा-शक्ति से लगातार कड़ी मेहनत कर यह सफलता हासिल की। खिताब हासिल करने के बाद से दोनों खिलाड़ियों और उनके परिजन को खूब बधाईंया मिल रही है।