यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
झारखंड के 9.40 लाख छात्र विधानसभा चुनाव से पहले बन जाएंगे भाग्य विधाता, 18 साल के होते ही घर पहुंच जाएगा वोटर ID
Student Voter ID झारखंड में पहली बार विधानसभा चुनाव से पहले 9.40 लाख स्टूडेंट लोकतंत्र के भाग्य विधाता बन जाएंगे। देवघर में इनकी संख्या 37831 होगी। रा ...और पढ़ें

HighLights
- 18 साल पूरा होते ही घर पर भेज दिया जाएगा वोटर आईडी कार्ड
आरसी सिन्हा, देवघर। झारखंड में पहली बार विधानसभा चुनाव से पहले 9.40 लाख स्टूडेंट लोकतंत्र के भाग्य विधाता बन जाएंगे। देवघर में इनकी संख्या 37,831 होगी।
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने एक विशेष पहल की है। शिक्षा विभाग के डेटा बेस से सूबे के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को चिन्हित कर लिया गया है, जो एक जनवरी 2024 और एक अक्टूबर 2024 को 18 साल पूरा कर लेंगे।
इन स्टूडेंट का आधार, मोबाइल नंबर और पूरा पता निर्वाचन आयोग को मिल गया। वोटर बनने के लिए सबका प्रपत्र छह निर्वाचन आयोग से ही भर दिया गया है। साथ ही इन प्रपत्रों को संबंधित जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को भेज जा चुका है।
जिला से संबंधित प्रखंड को भेजकर वहां के बीएलओ से उसका सत्यापन कराया जा रहा है। दो कट ऑफ डेट के हिसाब से सबका मतदाता पहचान पत्र बन जाएगा और उनके पते पर भेज दिया जाएगा।
लोकसभा चुनाव से पहले हजारों युवाओं को मिलेगा वोटर आईडी
लोकसभा चुनाव से पहले 24,846 वोटर और विधानसभा से पहले 12,985 वोटर को कार्ड मिल जाएगा। उनको कहीं नहीं जाना पड़ा। ना तो उनको बीएलओ के पास जाना पड़ा और ना ही बीएलओ को इतने घर पर जाकर दस्तक देनी पड़ी। तो यह बदलाव है वोटर की संख्या खासकर युवा वोटर की संख्या को बढ़ाने की।
भारत निर्वाचन आयोग इस दिशा में राज्य निर्वाचन आयोग को कुछ नया करने की सलाह दे रहा है। युवतियों और महिला वोटर की संख्या बढ़ाने पर भी जोर है। लोकतंत्र
के महापर्व में एक भी योग्य मतदाता अपने अधिकार से वंचित नहीं रह जाए। 24 जिला के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे 9.40 लाख स्टूडेंट का डाटाबेस के आधार पर उनका प्रपत्र छह तैयार कर लिया है।
इनका डाटा शिक्षा विभाग के पास सुरक्षित था, उस आधार पर उनका फार्म भर दिया गया है। यानी इनको मतदाता सूची में संबद्ध् करने के लिए निबंधन की प्रक्रिया कर दी गयी है।
यह एक अनोखा प्रयास है। इसमें दो कट ऑफ डेट रखा गया है। एक एक जनवरी 2024 जिसमें 6.59 लाख स्टूडेंट का उम्र 18 साल हो जाएगा। दूसरा कट आफ एक अक्टूबर 2024 है, जिसमें 2.81 लाख स्टूडेंट वोटर बनने की उम्र सीमा को छू लेंगे।
खबरें और भी
झारखंड में इस तरह का पहला प्रयोग है। जब सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे उन बच्चों का डेटा बेस को आधार बनाकर उनकाे वोटर बनाने के लिए प्रपत्र छह सृजित कर दिया गया है। दोनों कट आफ डेट के गुजरते ही उनको वोटर आइकार्ड मिल जाएगा। वोटर की संख्या बढ़ाने का निरंतर ऐसे प्रयास होते रहेंगे। - के रविकुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड
जिला - 1 जनवरी 2024 - 1 अक्टूबर 2024 (स्टूडेंट्स की संख्या)
साहिबगंज - 21,357 - 5967
पाकुड़ - 12,350 - 4383
दुमका - 17,841 - 9815
गोड्डा - 17,469 - 8077
जामताड़ा - 10,124 - 4935
देवघर - 24,846 - 12,985
इनपुट: आरसी सिन्हा
यह भी पढ़ें - सरकारी स्कूल का शिक्षक नाबालिग छात्रा को भेज रहा था अश्लील मैसेज, अन्य छात्रों ने खोला मामला तो जमकर हुई पिटाई
यह भी पढ़ें - Sahibganj Crime: फुटबॉल मैच देखने गए युवक की हत्या, हाथ बांधकर कुएं में फेंका शव; मां ने आयोजन कमेटी पर लगाए आरोप