असम विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले देवघर पहुंचे CM Himanta Biswa Sarma, पवन खेड़ा पर बोलने से किया इन्कार
Assam CM Himanta Biswa Sarma: असम विधानसभा चुनाव 2026 के मतदान से एक दिन पहले बुधवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा देवघर पहुंचे। देवघर हवाईअड्डा पर ...और पढ़ें

Deoghar Airport से कार से बाहर निकलते असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा। (फोटो आरसी सिन्हा)
HighLights
Deoghar आएंगे हिमंत बिस्वा सरमा।
सत्संग आश्रम के प्रधानाचार्य से करेंगे मुलाकात।
बाबा बैद्यनाथ की करेंगे पूजा।
जागरण संवाददाता, देवघर। Assam Election 2026 असम विधानसभा चुनाव-2026 के लिए प्रचार समाप्त हो चुका है। 9 अप्रैल को मतदान है। मतदान से एक दिन पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बुधवार को अचानक देवघर पहुंचे।
असम से हवाई मार्ग से सरमा देवघर हवाईअड्डा पहुंचे। भाजपा नेता और मुख्यमंत्री सरमा हवाईअड्डा पर उतरने के बाद कार से सीधे देवघर स्थित सत्संग आश्रम पहुंचे। वे सत्संग आश्रम से जुड़े हुए हैं। पहले भी आ चुके हैं। आश्रम के प्रधानाचार्य से मुलाकत कर आशीर्वाद ले रहे हैं। सत्संग आश्रम के बाद वह कामनालिंग बाबा बैद्यनाथ की पूजा करेंगे।
बड़ी संख्या में असम में रहते हैं सत्संग आश्रम से जुड़े अनुयायी
बताया जाता है कि सत्संग आश्रम के हजारों अनुयायी असम के विभिन्न इलाकों रहते हैं। असम के मुख्यमंत्री के सत्संग आश्रम आने और यहां के प्रधानाचार्य र्कद्युत चक्रवर्ती (बुबाई दा) से मुलाकात के बाद अनुयायियों पर निश्चित रूप से प्रभाव पड़ेगा। हवाईअड्डा पर उतरने के बाद सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के साथ चल रहे विवाद पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।
सुर्खियों में हैं हिमंत बिस्वा सरमा
यूं तो देश के पांच राज्यों-Assam, West Bengal, Tamil Nadu, Kerala और Puducherry (केंद्र शासित) में विधानसभा चुनाव हो रहा है लेकिन सबसे ज्यादा चर्चे असम की हो रही है। इसका कारण Himanta Biswa Sarma और कांग्रेस के प्रवक्ता Pawan Khera के बीच हाल में तीखी बयानबाज़ी का विवाद है।
कांग्रेस नेता खेड़ा ने सरमा और उनकी नीतियों पर हमला बोला, जिसके जवाब में सरमा ने कांग्रेस पर झूठ फैलाने और राजनीतिक स्वार्थ साधने का आरोप लगाया। दोनों के बीच यह टकराव सोशल मीडिया पर भी तेज हुआ और व्यक्तिगत टिप्पणियों तक पहुंच गया।