Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खतियान जोहार यात्रा में 16 को देवघर आएंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Tue, 06 Dec 2022 02:53 PM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 16 दिसंबर को खतियान जोहार यात्रा के तहत देवघर आएंगे। यह आभार यात्रा महागठबंधन के बैनर तले निकाली जानी है। इस दौरान जिले के सभी ...और पढ़ें

    खतियान जोहार यात्रा में 16 को देवघर आएंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    खतियान जोहार यात्रा में 16 को देवघर आएंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    जागरण संवाददाता, देवघर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) 16 दिसंबर को देवघर (Deoghar) में खतियान जोहार यात्रा (Kahtian Johar Yatra) करेंगे। इसे देखते हुए बैद्यनाथ विहार में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) जिला कमेटी की बैठक की गई। कार्यक्रम की तैयारी के लिए जिले के सभी दस प्रखंड के अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष जिला कमेटी के सदस्य, केंद्रीय समिति के सदस्य, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि यह आभार यात्रा महागठबंधन के बैनर तले निकाली जानी है। गठबंधन की पूरी टीम इसमें भाग लेगी।

    कार्यक्रम होगा सीएम को आभार देने का जरिया

    जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि सभी प्रखंड से लोग जुलूस की शक्ल में देवघर मैदान में आएंगे। सभी प्रखंड का अपना-अपना बैनर होगा। घर-घर जाकर कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रण देंगे। पांच-पांच कार्यकर्ता की टीम घर तक जाकर प्रचार-प्रसार करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आभार देना है। हेमंत सरकार इतने कम समय में सभी को पेंशन योजना (Pension scheme), कृषि ऋण माफी (Farm loan waiver scheme) समेत अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों को दिया है।

    सीएम सोरेन की प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों से अपील- गांवों में जाने से घबराए नहीं, सरकार कर रही है काम

    मुख्‍यमंत्री ने रखी गरीबों की लाज: पूर्व जिला अध्यक्ष नरसिंह मुर्मू

    पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल होगा जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 16 को यहां आएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि सभी प्रखंड से अधिक से अधिक जनसंख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। पूर्व जिला अध्यक्ष नरसिंह मुर्मू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गरीबों की लाज रखी है। परिमल सिंह ने कहा कि सारठ विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग देवघर आएंगे। जबकि मंच का संचालन केंद्रीय समिति सदस्य सुरेश साह ने किया।

    बैठक में कई गणमान्‍यों ने दर्ज कराई उपस्थिति 

    मौके पर मोहम्मद नौशाद, चंदू मंडल, सुरेंद्र रवानी, श्यामा कांत झा, तेज नारायण वर्मा, प्रह्लाद दास, शीला देवी, नीलम देवी, राहुल चंद्रवंशी, अजय नारायण मिश्रा, सरोज सिंह, इश्तियाक मिर्जा, दिनेश्वर किस्कू समेत अन्य मौजूद थे।

    खबरें और भी

    Jharkhand: सीएम सोरेन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- वन संरक्षण नियम 2022 में मासूम आदिवासियों के साथ धोखा