विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत, दिल्ली-देवघर शाम की फ्लाइट आज से बहाल

Published: Sat, 01 Aug 2026 07:07 AM (IST)

दिल्ली-देवघर के बीच शाम की सीधी उड़ान सेवा 1 अगस्त से फिर शुरू हो रही है, जिससे श्रावणी मेला के भक्तों को काफी राहत मिलेगी।

दिल्ली-देवघर शाम की उड़ान। (प्रतीकात्मक फोटो)

दिल्ली-देवघर शाम की उड़ान। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. दिल्ली-देवघर शाम की फ्लाइट 1 अगस्त से बहाल।

  2. श्रावणी मेला भक्तों को मिलेगी सीधी यात्रा सुविधा।

  3. देवघर से दिल्ली के लिए शाम 7:55 पर उड़ान।

जासं, देवघर। दिल्ली से देवघर आने वाले हवाई यात्रियों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली-देवघर के बीच शाम की विमान सेवा शनिवार से फिर शुरू हो रही है। इससे राजकीय श्रावणी मेला में शामिल होने के लिए देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।

शाम की फ्लाइट शुरू होने से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों के लिए यात्रा के अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे। सावन में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवघर पहुंचते हैं।

ऐसे में विमान सेवा बहाल होने से यात्रियों को समय की बचत होगी और सड़क व रेल मार्ग पर निर्भरता भी कुछ कम होगी। फ्लाइट सेवा शुरू होने से देवघर एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है।

देवघर एयरपोर्ट से एक अगस्त से दिल्ली-देवघर की शाम की फ्लाइट शुरू हो रही है। श्रावणी मेला में देवघर आए भक्तों को बहुत राहत होगी। पूर्व की तरह दिल्ली से चलकर शाम 7:25 में देवघर आएगी और देवघर से 7:55 में दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।

दरअसल, जून में शाम की यह सुविधा बंद हो गयी थी। अब शनिवार से देवघर-दिल्ली के बीच सुबह और शाम की नियमित सेवा बहाल हो जाएगी। पूरे एक महीने की इस विशेष सेवा को मेला को देखते हुए किया गया है। चार अगस्त से गुवाहाटी की उड़ान भी शुरू होने वाली है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।