विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवघर से मुंबई के लिए अब रोज उड़ान, विमानों का नया टाइमटेबल लागू

Published: Wed, 28 Oct 2026 12:13 AM (IST)

देवघर एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से विमानों का नया शेड्यूल लागू हो गया है, जिसमें दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए अब प्रतिदिन उड़ानें उपलब्ध हैं।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. देवघर एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से नया उड़ान शेड्यूल लागू।

  2. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु के लिए अब प्रतिदिन उड़ानें उपलब्ध।

  3. गुवाहाटी के लिए सप्ताह में दो दिन सेवा जारी रहेगी।

जागरण संवाददाता, देवघर। देवघर एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर से सभी विमानों के उड़ान समय में बदलाव किया गया है और अब फ्लाइट्स नए समयानुसार संचालित हो रही हैं।

इंडिगो प्रबंधन सूत्रों के अनुसार, एयरपोर्ट से विमान सेवाओं का विस्तार भी किया गया है। अब दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए प्रतिदिन फ्लाइट्स उड़ान भर रही हैं।

रविवार से मुंबई की उड़ान को भी डेली कर दिया गया है। फिलहाल सिर्फ गुवाहाटी के लिए सप्ताह में दो दिन- मंगलवार और गुरुवार को सेवा उपलब्ध है। इसे छोड़कर बाकी सभी शहरों के लिए विमान सेवा नियमित है।

यात्रियों की संख्या की बात करें तो दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु रूट पर चलने वाले 180 से 186 सीटर विमानों में यात्रियों का लोड काफी बेहतर रह रहा है। देवघर से दिल्ली के लिए रोजाना दो उड़ानें उपलब्ध हैं।

देवघर एयरपोर्ट का नया फ्लाइट शेड्यूल

फ्लाइट रूट आगमन प्रस्थान
देवघर - दिल्ली (पहली उड़ान) दोपहर 12:10 बजे दोपहर 12:45 बजे
देवघर - दिल्ली (दूसरी उड़ान) शाम 06:55 बजे रात 07:30 बजे
देवघर - बेंगलुरू दोपहर 02:00 बजे दोपहर 02:35 बजे
देवघर - मुंबई शाम 04:00 बजे शाम 04:40 बजे



(नोट: गुवाहाटी की फ्लाइट केवल मंगलवार और गुरुवार को उड़ान भरेगी।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।