विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवघर: बाबाधाम आए श्रद्धालु के साथ मारपीट और लूटपाट, एक आरोपी गिरफ्तार

By Kanchan Saurabh MishraEdited By: Shashank Baranwal
Published: Sun, 21 Jun 2026 11:46 AM (IST)

देवघर में बाबाधाम आए एक श्रद्धालु दिलीप यादव के साथ शिवगंगा के पास मारपीट और लूटपाट हुई। इस घटना में एक आरोपी को पकड़ा गया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. बाबाधाम आए श्रद्धालु दिलीप यादव से मारपीट, लूटपाट।

  2. शिवगंगा के पास होटल के बाहर हुई घटना।

  3. एक आरोपी पुलिस के हवाले, जांच जारी।

जागरण संवाददाता,देवघर। बिहार के अररिया जिला के फारविसगंज थाना क्षेत्र के रहने दिलीप यादव यहां अपनी गाड़ी से स्वजनों के साथ पूजा करने के लिए बाबाधाम आए हुए थे। वे लोग शिवगंगा के पास एक होटल में ठहरे हुए थे।

सुबह वे अकेले होटल के बाहर निकलकर टहल रहे थे। इस बीच तीन-चार युवक व एक महिला ने आकर उनसे उलझ गए और उनके साथ मारपीट करना शुरु कर दिया। उन लोगों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया।

DeogharNews

इस दौरान उनके पास से होटल का चाबी, गले से लाकेट व अन्य सामान छीन लिया। पीड़ित ने मारपीट के क्रम में किसी तरह अपने स्वजनों को फोन कर दिया। स्वजन आए तो बदमाश भागने लगे। पीछा कर एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

वहीं घायल दिलीप यादव को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया। दिलीप यादव को मारपीट किए जाने से काफी चोट लगी है। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान आसपास काफी लोग थे लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की।

घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- ऑटो से रेकी, होटल में प्लानिंग... रांची RSS दफ्तर हमले की साजिश को लेकर आतंकी सायन का बड़ा खुलासा

यह भी पढ़ें- धनबाद में सड़क सुरक्षा का अनोखा ट्रैफिक बूथ, एसएसपी ने हटाया पर्दा तो सामने आया हेलमेट