Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    2 बच्चों के पिता पर आया साली का दिल; पुलिस के डर से थाने में किया सरेंडर; भिड़े दोनों के परिवार

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 04:35 PM (GMT+05:30)

    पुलिस के दबाव के चलते ससुराल से लापता विवाहिता अपने जीजा के साथ मधुपुर थाने पहुंची और आत्मसमर्पण कर दिया। थाने में दोनों पक्षों के परिजनों के बीच हाई ...और पढ़ें

    2 बच्चों के पिता पर आया साली का दिल; पुलिस के डर से थाने में किया सरेंडर

    2 बच्चों के पिता पर आया साली का दिल; पुलिस के डर से थाने में किया सरेंडर

    HighLights

    1. पुलिस के दबाव में जीजा-साली ने किया आत्मसमर्पण।

    2. थाने में दोनों पक्षों के परिजनों ने किया हंगामा।

    3. पुलिस ने जीजा-साली को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

    संवाद सूत्र, मधुपुर (देवघर)। पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण अपने जीजा के साथ भागी विवाहिता बुधवार को थाने पहुंची। दोनों के घरवालों को सूचना मिली कि उन्होंने थाने में आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया है। सूचना मिलने पर दोनों पक्षों के परिजन थाने पहुंचे। वहां एक-दूसरे को आमने-सामने देखकर दोनों पक्षों के रिश्तेदार आपस में उलझ गए।

    थाना परिसर में उनके बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस ने दोनों पक्षों के रिश्तेदारों को समझा-बुझाकर शांत कराया। फिलहाल आरोपित जीजा और बरामद साली को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

    बताया जाता है कि जीजा-साली के बीच संबंधों को लेकर विवाद चल रहा था, जिस कारण दोनों घर से भाग गए थे। लड़की की मां ने मधुपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी ससुराल से लापता है।

    उसके पति ने भी पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी घर से गायब हो गई है। इसी के आधार पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की। आरोपित के घर पारिवारिक दबाव बनाए जाने के बाद बुधवार को दोनों ने मधुपुर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र निवासी असरफ अंसारी उर्फ जिन्ना का विवाह आठ वर्ष पूर्व जिले के पथरौल थाना क्षेत्र के सोरोगी में हुआ था। विवाह के बाद दंपति के दो पुत्र भी हुए। इधर, असरफ की साली शहजादी का विवाह दो माह पूर्व मधुपुर थाना क्षेत्र के सलैया ताराटांड़ गांव निवासी मो. सद्दाम के साथ हुआ था।

    खबरें और भी

    पिछले माह 30 मई को शहजादी अचानक ससुराल से गायब हो गई। उसके पति ने परेशान होकर थाने में पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। वहीं, इसकी सूचना शहजादी के मायके वालों को भी दी गई। सूचना मिलने पर मायके वाले भी थाने पहुंचे और पुलिस से अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई।

    शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनुसंधान (जांच) प्रारंभ किया। इस बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जीजा असरफ अपनी साली को उसके ससुराल से लेकर फरार हो गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी।

    पुलिस ने आरोपित जीजा के पिता को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पता चला कि दोनों यहां से भागकर पश्चिम बंगाल के सिउड़ी में रह रहे हैं। पुलिस कार्रवाई के भय से जीजा, साली को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है।