Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करना होगा आसान, शीघ्र दर्शनम का नया फुट ओवरब्रिज जुलाई तक हो जाएगा तैयार  

    Updated: Wed, 27 May 2026 02:48 AM (IST)

    Baba Baidyanath Temple में शीघ्र दर्शनम के लिए 70 लाख की लागत से नया फुट ओवरब्रिज बनाया जा रहा है, जो जुलाई तक तैयार हो जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को पूज ...और पढ़ें

    बाबा मंदिर। फाइल फोटो

    बाबा मंदिर। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    अजय परिहस्त, देवघर। बाबा मंदिर (baba baidyanath dham) में शीघ्र दर्शनम के लिए नया फुट ओवरब्रिज लगभग 70 लाख की लागत से तैयार किया जा रहा है। जुलाई तक नया रास्ता इस फुट ओवरब्रिज के माध्यम से तैयार हो जाएगा। इसके बन जाने के बाद शीघ्र दर्शनम के रास्ते से पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता मिलेगी। साथ ही समय का भी बचत होगी।

    लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि जुलाई के अंत तक ओवरब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा। जिससे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला व भादो मेला में भी श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी।

    श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

    बता दें कि वर्तमान में शीघ्र दर्शनम की कतार प्रशासनिक भवन ओवरब्रिज के माध्यम से लक्ष्मी नारायण मंदिर पार्वती मंदिर एवं उमा भवन के पास टी जंक्शन में जनरल कतार में जाकर मिल जाती है। दोनों कतार आपस में मिल जाने से अक्सर श्रद्धालुओं की बीच झगड़ा-झंझट होती है।

    जिसको लेकर जिला प्रशासन ने पंडा धर्म रक्षिणी सभा की सहमति से श्रद्धालुओं को सुलभतापूर्वक पूजा-अर्चना करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। इसके तहत शीघ्र दर्शनम की कतार को अलग से चलाया जाएगा।

    पैसा खर्च करने के बाद भी होती है परेशानी

    जानकारी हो कि श्रावणी मेला एवं भादो मेला महाशिवरात्रि बसंत पंचमी मेला आदि दिनों में शीघ्र दर्शनम की राशि 600 रहती है और अन्य दिनों में 300। इतना पैसा खर्च करने के बाद भी श्रद्धालुओं को अंत में जनरल लाइन में जाकर मिलना पड़ता है।

    जिससे श्रद्धालु अपने आप को ठगा हुआ महसूस करते हैं। बाहर आकर काफी शिकायत भी करते हैं। अब उनकी शिकायत को दूर किया जा रहा है और जल्द से जल्द शीघ्र दर्शनम का नया रूट लाइन पहले की तरह महाकाल भैरव मंदिर के सामने से प्रांगण में नीचे उतर कर नील चक्र के किनारे से फिल पाया के पास से श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश कराया जाएगा।

    खबरें और भी

    क्या कहते हैं पुरोहित?

    ये व्यवस्था पूर्व में ही करना था। श्रद्धालुओं को 300 में पास खरीद कर घंटाें कतार में खड़ा रहना पड़ता है। नई व्यवस्था से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी और घंटे का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। -लाल नाथ परिहस्त

    श्रद्धालु न सिर्फ जिला प्रशासन को बल्कि तीर्थ पुरोहित को भी कोसते हैं कि पैसा देने के बावजूद घंटे कतार में खड़ा रहना पड़ता है। इसके बाद जनरल लाइन में जाकर मिलकर पूजा करना पड़ता है तो फिर पास खरीदने का क्या फायदा। अब जब शीघ्र दर्शनम की कतार अलग हो जाएगी तो श्रद्धालुओं को भी राहत महसूस होगी। -सूर्यनारायण मिश्रा

    शीघ्र दर्शनम के माध्यम से श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द पूजा कराया जाए। इसके लिए शीघ्र दर्शनम की सुविधा उपलब्ध कराया गया था। जिन श्रद्धालुओं को फ्लाइट एवं ट्रेन का समय सीमित होता था, उन्हें यह व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए ये व्यवस्था की गई थी। मगर आज बड़े पैमाने पर लोग शीघ्र दर्शनम के माध्यम से ही पूजा अर्चना करना चाहते हैं। इसके लिए यह व्यवस्था बहुत ही उचित है। आए दिन भीड़ भी बढ़ती जा रही है इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है। -कुलदीप खबाडे

    बूढ़े बुजुर्ग बच्चों एवं महिलाओं के लिए शीघ्र दर्शनम की कतार अलग करने से वरदान साबित होगा। उन्हें पूजा करने में काफी राहत महसूस होगी। जल्द से जल्द नई व्यवस्था को लागू करने की जरूरत है। -विजय खबाडे