Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deoghar News: देवघर एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं शुरू, आज से तीन फ्लाइट उड़ेगी, 72 घंटे बाद उतरा एक विमान

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Fri, 11 Aug 2023 10:16 AM (IST)

    Deoghar News खराब मौसम के कारण देवघर एयरपोर्ट पर विमानन सेवाएं 72 घंटे के लिए बंद कर दी गई थीं। गुरुवार से इसका परिचालन फिर से शुरू हुआ। शुक्रवार को य ...और पढ़ें

    शुक्रवार से देवघर एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाओं का होगा नियमित परिचालन।
    शुक्रवार से देवघर एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाओं का होगा नियमित परिचालन।

    जागरण संवाददाता, देवघर। देवघर एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं गुरुवार को फिर से शुरू हो गईं। शुक्रवार को यहां से नियमित फ्लाइट उड़ान भरेगी। खराब मौसम के कारण पिछले 72 घंटे से देवघर एयरपोर्ट पर विमानन सेवाएं बंद कर दी गई थीं।

    सोमवार से बुधवार तक बंद थी उड़ान सेवाएं

    गुरुवार को एक फ्लाइट यहां आई और वापस गई। दिल्ली से देवघर का इंडिगो एयरलाइंस का विमान अपने निर्धारित समय एक बजे लैंड कर गया। 186 सीटर इस विमान से 179 यात्री देवघर एयरपोर्ट पर उतरे।

    इससे पहले लगातार वर्षा के कारण सोमवार से बुधवार तक विमान सेवाएं बंद होने से हवाई यात्री असमंजस में फंसे रहे।

    गुरुवार को वापसी में इंडिगो विमान ने अपने निर्धारित समय पर 183 पैसेंजर को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरा। हालांकि, कोलकाता की फ्लाइट सेवा शुरू नहीं हो पाई। बताया गया कि कोलकाता-देवघर की फ्लाइट सुबह 11:15 बजे है।

    शुक्रवार से फ्लाइट का होगा नियमित परिचालन

    सुबह का मौसम क्लियर नहीं होने के कारण गुरुवार को यह उड़ान सेवा रद्द रही। इंडिगो प्रबंधक के मुताबिक, शुक्रवार से तीनों फ्लाइट देवघर-दिल्ली, देवघर-कोलकाता और देवघर-पटना का नियमित परिचालन होगा। मौसम विभाग ने इसके लिए क्लियरेंस दे दिया है।

    एयरपोर्ट पर तीन दिनों बाद लौटी रौनक

    देवघर एयरपोर्ट पर तीन दिनों बाद गुरुवार को फिर से रौनक लौट आई। यात्रियों और उनके स्वजनों का यहां दिन भर आना-जाना लगा रहा। श्रावणी मेला के कारण हवाई यात्रियों में बड़ी संख्या में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन-पूजन करने पहुंचे श्रद्धालु भी शामिल रहे।

    श्रावणी मेले के बाद से हवाई यात्रियों की संख्‍या में इजाफा

    बता दें कि श्रावणी मेला शुरू होने के बाद से ही हवाई यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। रांची और कोलकाता वाली 76 सीटर फ्लाइट में कनेक्टिंग सर्विस से यात्री की संख्या संतोषजनक रहती है। वहीं इंडिगो ने दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट का कम्यूनिकेशन पहले से बढ़िया किया है।

    खबरें और भी