Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deoghar News: देवघर से दिल्ली के बीच शाम को भी उड़ान भरेगी फ्लाइट, इस तारीख से मिलेगी सेवा

    Updated: Tue, 15 Apr 2025 03:13 PM (IST)

    Deoghar News देवघर से दिल्ली के लिए अब शाम में भी फ्लाइट उपलब्ध होगी। 186 सीटर फ्लाइट में मंगलवार तक 170 सीटें बुक हो चुकी हैं। देवघर से दिल्ली की पहल ...और पढ़ें

    देवघर से शाम में भी शुरू होगी इंडिगो की फ्लाइट (जागरण)
    देवघर से शाम में भी शुरू होगी इंडिगो की फ्लाइट (जागरण)

    HighLights

    1. बुधवार से देवघर से दिल्ली की शाम में भी फ्लाइट शुरू हो रही है
    2. अब सुबह दिल्ली से देवघर की यात्रा कर शाम में वापस लौट सकते हैं

    जागरण संवाददाता,देवघर। Deoghar News: इंतजार की घड़ी समाप्त हो गई है। बुधवार से देवघर से दिल्ली की शाम में भी फ्लाइट शुरू हो रही है। अब सुबह दिल्ली से देवघर की यात्रा कर शाम में वापस लौट सकते हैं।

    दिल्ली की पहली फ्लाइट 20 जुलाई 2022 को उड़ान भरी थी। अब 21 महीना बाद देवघर-दिल्ली के बीच दूसरा यात्री विमान उड़ान भरेगा। देश की राजधानी से झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी के लिए सुबह और शाम दो फ्लाइट उड़ान भरेगी।

    170 यात्री ने देवघर के लिए लिया टिकट

    दोपहर में दिल्ली से देवघर के लिए शाम को उड़ान भरने वाली 186 सीटर पहली फ्लाइट में मंगलवार तक 170 सीट की बुकिंग हो चुकी है। जबकि देवघर से दिल्ली जाने वाले 158 यात्री ने अब तक अपना सीट सुरक्षित करा लिया है।

    देवघर एयरपोर्ट से दूसरी फ्लाइट के उड़ान भरने की स्वीकृति बहुत पहले मिल चुकी थी। समय भी पहले ही तय हो चुका था। देवघर एयरपोर्ट पर लगातार यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए सांसद डा. निशिकांत दुबे प्रयासरत हैं।

    समय पर एक नजर

    दिल्ली से प्रत्येक दिन शाम पांच बजकर दस मिनट पर उड़ान भरकर शाम सात बजकर दस मिनट पर देवघर एयरपोर्ट पर उतरेगी। आधा घंटा बाद शाम 7.40 में देवघर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर रात 9:50 पर दिल्ली पहुंचेगी।

    रात में उड़ान भरने वाला पहला यात्री विमान

    नाइट में पहला यात्री विमान होगा। जो बुधवार को देवघर-दिल्ली के बीच उड़ान भरेगा। दिल्ली-देवघर के बीच दो फ्लाइट हो जाएगी।

    बता दें कि यह दूसरी फ्लाइट भी इंडिगो की ही होगी। जानकारी हो कि देवघर में महज 550 मीटर विजिबिलिटी में विमानों की लैंडिंग होगी। इस तरह देवघर बिहार-झारखंड का इकलौता एयरपोर्ट हो गया है। रन वे पर 900 मीटर तक

    खबरें और भी

    कैट वन एप्रोच लाइट लगाया गया है। अभी पटना और रांची एयरपोर्ट के रन वे पर 900 मीटर कैट वन एप्रोच लाइटिंग नहीं है। वहां भी 420 मीटर तक ही कैट वन एप्रोच लाइट है।

    ये भी पढ़ें

    हालत गंभीर है, हम सब अटके हैं…दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स में देरी से यात्री हुए परेशान; फूटा गुस्सा

    दिल्ली-NCR से पटना पहुंचना हुआ और आसान, गाजियाबाद से मिलेगी सीधी फ्लाइट; जानिए क्या रहेगी टाइमिंग और किराया?