Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवघर में साइबर ठगी पर पुलिस का शिकंजा, 11 आरोपी गिरफ्तार; 1 लाख से अधिक कैश बरामद

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 03:55 PM (IST)

    देवघर पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पथरौल थाना क्षेत्र के सरहैता गांव के पास जंगल से ...और पढ़ें

    साइबर ठगी के 11 आरोपी गिरफ्तार। फोटो जागरण

    साइबर ठगी के 11 आरोपी गिरफ्तार। फोटो जागरण

    HighLights

    1. 11 साइबर ठगी के आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजे गए।

    2. पुलिस ने 11 मोबाइल, 12 सिम कार्ड, 1.01 लाख नकद बरामद किए।

    3. आरोपित फर्जी कस्टमर केयर बनकर लोगों को ठगते थे।

    जागरण संवाददाता, देवघर। साइबर ठगी के आरोपितों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके तहत साइबर ठगी के आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को 11 साइबर ठगी के आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

    पकड़े गए आरोपितों में जिले के पथरौल थाना क्षेत्र के फुलराम गांव निवासी चंदन कुमार, इसी थाना क्षेत्र के सिमरातरी गांव निवासी राहुल कुमार दास, इसी गांव के राहुल कुमार दास, कुंदन कुमार, इसी थाना क्षेत्र के पितौंजिया गांव निवासी दिवाकर महरा, जिले के सारठ थाना क्षेत्र के पथरड्डा थाना क्षेत्र के उबिया गांव निवासी जब्बार अंसारी, जिले के करौं थाना क्षेत्र के जगाडीह गांव निवासी दीपक कुमार मंडल, प्रिंस कुमार मंडल, जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के पतरो गांव निवासी नीरज कुमार दास, जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के तिलौना गांव निवासी संजय कुमार दास, जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के पदनबोना गांव निवासी रोहित कुमार यादव शामिल हैं।

    इन सभी को पुलिस ने पथरौल थाना क्षेत्र के सरहैता गांव के पास स्थित जंगल से पकड़ा है। इनके पास से पुलिस ने 11 मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड और 1.01 लाख रुपया नकद बरामद किया है। पैसा पकड़े गए आरोपित नीरज कुमार दास के पास से बरामद किया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये पैसा साइबर ठगी का पैसा है।

    उसने ये पैसा निकालकर घर में रखा था। पुलिस ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये पैसा किससे ठगी की गयी है। वहीं ये पैसा उस तक कैसे पहुंचा। पूछताछ के क्रम में इन आरोपितों ने वे मुख्य रूप से गुगल पर विभिन्न कंपनी के कस्टमर केयर नंबर की जगह अपना फर्जी मोबाइल नंबर डाल देते हैं।

    खबरें और भी

    उसके बाद जब परेशानी होने पर लोग मदद के लिए उस नंबर पर काल करते हैं तो लोगों को अपने झांसा में ले लेते हैं। उसके बाद उन्हें ठगी का शिकार बनाते हैं। इसके अलावा ये लोग फोनपे व पेटीएम का कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर लोगों को काल करते हैं।

    उसके बाद उन्हें इनाम व कैश का झांसा देते हैं। बाद में आफर के नाम पर उन्हें ठगी का शिकार बनाते हैं। छापेमारी दल में साइबर थाना के इंस्पेक्टर नागेन्द्र कुमार मंडल, एसआइ संतोष कुमार मंडल, पथरौल और पथरड्डा थाना की पुलिस टीम शामिल थी। पूछताछ करने के बाद सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया।

    यह भी पढ़ें- झारखंड के चाईबासा में उत्पाद विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, सहायक अवर निरीक्षक गंभीर घायल

    यह भी पढ़ें- पलामू में हथियार के दम पर लूट का प्लान फेल, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार; एक पहले भी जा चुका है जेल