Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवघर में असामाजिक तत्वों ने स्कूल में लगाई आग, पुलिस मामले की जांच में जुटी

    Updated: Sun, 10 May 2026 01:20 PM (IST)

    मधुपुर के एडीएस नीति विद्यालय में असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे स्कूल का फर्नीचर और किताबें जलकर राख हो गईं। पुलिस मौके पर पहुंच ...और पढ़ें

    आगलगी कांड में जलकर नष्ट हुए बैंच

    आगलगी कांड में जलकर नष्ट हुए बैंच

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, मधुपुर (देवघर)। शिक्षा के मंदिर को असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाया है। जिले के पथरौल थाना क्षेत्र के कजरा मोड गोविंदपुर रोड स्थित एडीएस नीति विद्यालय में असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी है। ये स्कूल यहां पर किराए के मकान में संचालित किया जा रहा है।

    घटना के कारण स्कूल प्रबंधन को हजारों का आर्थिक नुकसान हुआ है। आगजनी में स्कूल का बैंच कुर्सी किताबें समेत कई सामान जलकर राख हो गया। जानकारी हो कि विद्यालय को शिक्षा का मंदिर माना जाता है, लेकिन अपराधियों ने इस पवित्र स्थल को निशाना बनाकर गंभीर घटना को अंजाम दिया है।

    आगलगी की घटना की सूचना गांव में फैलते ही दर्जनों ग्रामीण महिलाएं और पुरुष स्कूल पहुंचे। सभी लोगों ने घटना की निंदा की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली।

    मौके से पुलिस ने पेट्रोल से भरे बोतल व कुछ अवशेष बरामद किया है। बताया जाता है कि सुदुर ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने के उद्देश्य से किराए के मकान में इस स्कूल को संचालित किया जा रहा है। लेकिन बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल छिड़क कर स्कूल में आग लगा दी है।

    खबरें और भी

    deoghar school

    इसके परिणामस्वरूप स्कूल के कुछ हिस्से में रखे सामान को नुकसान पहुंचाया गया है । थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग ने बताया प्रारंभिक जांच में असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगाने की बात सामने आ रही है।

    उन्होंने कहा कि जिस मकान में स्कूल संचालन किया जा रहा है। उसके मकान मालिक ने थाने में लिखित आवेदन दिया है। हालांकि इस घटना को क्यों व किसने अंजाम दिया ये अभी पता नहीं चल पाया है।

    बताया गया कि स्कूल में स्कूल में चारदिवारी नहीं है। ये एक अर्ध निर्मित भवन है। सिर्फ सामने एक दरवाजा है। इसका फायदा असामाजिक तत्वों ने उठाया है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से स्कूल में चारदीवारी होना अनिवार्य है। पुलिस इस घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों को पहचान कर कार्रवाई करने का प्रयास कर रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।