Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाबा बैद्यनाथ के भक्त ध्यान दें... रविवार और सोमवार को नहीं मिलेगी यह खास सुविधा

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 03:55 PM (GMT+05:30)

    सावन मेले के दौरान देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में रविवार और सोमवार को शीघ्रदर्शनम की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। ...और पढ़ें

    बाबा बैद्यनाथ मंदिर देवघर में भक्तों की भीड़। (फोटो साैजन्य)

    बाबा बैद्यनाथ मंदिर देवघर में भक्तों की भीड़। (फोटो साैजन्य)

    जासं, देवघर। सावन का पवित्र महीना चल रहा है। 30 जुलाई को सावन शुरू होने के साथ ही बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर में श्रावणी मेला में महादेव के भक्तों का रेला लगा है। बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए देशभर से श्रद्धालु देवघर पहुंच रहे हैं।

    बाबा के भक्त बिहार के सुल्तानगंज से गंगाजल लाकर जलाभिषेक करते हैं। श्रद्धालु सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से गंगाजल लेकर करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए देवघर पहुंचते हैं। इसके बाद बाबा बैद्यनाथ मंदिर में गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।

    बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने में श्रद्धालुओं को कम से कम परेशानी हो, इसका खयाल जिला प्रशासन ने रखा है। सोमवार को अप्रत्याशित भीड़ होती है। और उसका दबाव रविवार शाम से ही दिखने लगता है। प्रशासन की चिंता हाेती है कि रविवार को कोई बैक लाग नहीं रह जाए।

    कतार में कतारबद्ध एक एक भक्तों का जलार्पण करा दिया जाय। इसको ध्यान में रखकर ही निर्णय लिया गया है कि रविवार और सोमवार को शीघ्रदर्शनम की सुविधा नहीं दी जाएगी।

    श्रावणी मेला शुरू होने के बाद दो दिन में शीघ्रदर्शनम कूपन लेकर 7709 भक्तों ने जलार्पण किया है। जिसमें पहला दिन 3,987 और दूसरा दिन 3722 भक्त ने लाभ लिया है। प्रशासन की मंशा स्पष्ट है कि इस सुविधा को रविवार और सोमवार को बहाल रखने से आम भक्तों को परेशानी हो सकती है।

    खबरें और भी

    बता दें कि मेला को ध्यान में रखकर ही इस साल डेडिकेटेड शीघ्रदर्शनम कतार की व्यवस्था शुरू की गयी है। श्रावणी मेला में शीघ्रदर्शनम कूपन की राशि 600 रुपया है। और यह सुविधा रविवार और सोमवार को छोड़कर बाकि पांच दिन मंगलवार, बुधवार, गुरूवार, शुक्रवार और शनिवार को बहाल है।

    इन पांच दिनों में सुबह छह बजे से यह सुविधा मिलने लगती है। भक्तों को इस साल राहत मिली है। जिसकी वह चर्चा कर रहे हैं। उनका समय बच रहा है, यह बात वह बता रहे हैं।